पेट्रोल आैर डीजल की कीमत में कटौती

नर्इ दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के गिरते दाम आैर डाॅलर के मुकाबले रुपए में मजबूती आने से देश में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। जहां 91 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने वाला पेट्रोल अब पूरे देश में 80 रुपए से नीचे आ चुका है। पिछले करीब 54 दिनों में पेट्रोल के दाम में 12 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है। वहीं डीजल के दाम में भी भारी कटौती हुर्इ है। इसी अवधि में डीजल करीब 8 रुपए प्रति लीटर तक कम हो चुका है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के महानगरों में पेट्रोल पर आैसतन 42 आैर डीजल पर 40 पैसे प्रति लीटर तक दाम कम हुए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज की इस कटौती की वजह से देश के चारों महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम क्या हो गए हैं… पेट्रोल के दाम में भारी कटौती आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में भारी कटौती की गर्इ है। नर्इ दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 42 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 74.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 41 पैसे प्रति लीटर तक दाम कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम 76.06 आैर 79.62 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 44 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 76.88 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम भी बड़ी राहत मंगलवार को डीजल के दाम में भी बड़ी राहत दी गर्इ है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 68.89 आैर 70.74 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 43 पैसे प्रति लीटर की कटौैती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 72.13 आैर 72.77 प्रति लीटर हो गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें