Posts

Showing posts from September, 2019

अघोरी साधुओं के ऐसे डार्क सीक्रेट्स, जो कानूनी तौर पर जुर्म हैं

Image
श्मशान में सेक्स : अघोरी (aghori miracle) लड़कियों और औरतों के साथ, उनकी मर्ज़ी से शारीरिक संबंध बनाते हैं. अपनी मान्यताओं के हिसाब से अघोरी साधु श्मशानों में लाशों के ऊपर ये क्रिया करते हैं और उनका कहना होता है कि यह किसी किस्म के आनंद या मज़े के लिए नहीं बल्कि भाव समाधि के उद्देश्य से किया जाता है. अघोरियों का यह कार्यकलाप अक्सर चर्चा और कई तरह की बहसों में रहा है। कैनिबलिज़्म यानी नरभक्षण : अघोरियों के विश्वास के अनुसार उनका भोजन केवल लाश होता है. वो जीवित का भोजन नहीं करते इसलिए श्मशानों में मरे हुए मनुष्यों को वो अपना भोजन बनाते हैं. एक और मान्यता के हिसाब से अघोरी अपने भोजन को पका नहीं सकते हैं इसलिए वो ये मांस या तो कच्चा खाते हैं या सिर्फ आग यानी चिता में जला हुआ. गांजा और चिलम : अघोरियों का शौक नहीं बल्कि पहचान है गांजे का सेवन करना. चिलम के ज़रिये अघोरी साधु गांजा पीते हैं. अघोरी पंथ का कहना है कि गांजा पीना उनके लिए नशा करना नहीं होता है बल्कि यह भाव समाधि में पहुंचने का रास्ता होता है जिसके ज़रिये वो अलौकिक दुनिया में पहुंचते हैं और ध्यान की अवस्था को हासिल करते ...

महंगाई के साथ शुरू हुआ अक्टूबर का महीना, इतने रुपए बढ़ी रसोई गैस सिलिंडर की कीमत

Image
सरकार ने 1st अक्टूबर से घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम में पिछले 2.5 साल के दौरान पहली बार कटौती की है. पिछले महीने एक सितंबर को बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम में 15.50 रुपये का इजाफा किया था. नई दिल्ली. सरकार ने 1st अक्टूबर से घरेलू प्राकृतिक गैस (Natural Gas Price) के दाम में पिछले 2.5 साल के दौरान पहली बार कटौती की है. पिछले महीने एक सितंबर को बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम में 15.50 रुपये का इजाफा किया था. इसके बाद इस महीने रसोई गैस एक बार फिर महंगी हो गई है. यह लगातार दूसरा महीना है जब एलपीजी (LPG) के दामों में बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार को रेट बदलने के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में करीब 15 रुपये की वृद्धि हुई है. राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले गैस की कीमत 605 रुपए हो गई है, जबकि 19 किलो वाला गैस अब 1085 रुपये में रिफिल कराया जा सकेगा. मुंबई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाला गैस 574 रुपये, कोलकाता में 630 रुपये में, जबकि चेन्नई में 620 रुपये में रिफिल कराया जा सकेगा. तेल मंत्रालय की पेट्रोलियम प्‍लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पी...

कलश में जल भरने गई बच्‍ची रवई नदी में डूबी, मौत

Image
बस्ती में कप्तानगंज थाने के पढ़नी व बघौढ़ा के पास से रवई नदी गुजरती है। रविवार को बघौढ़ा की कुछ महिलाएं व बालिकाएं नवरात्रि पर्व पर कलश स्थापन के जल भरने गयी थीं। इनके साथ इसी गांव के शिव नरायन निषाद की बेटी गुड़िया (10) भी थी। वह प्राथमिक विद्यालय महादेवा में कक्षा पांच की छात्रा थी। नदी किनारे पहुंचकर गुड़िया जल भर रही थी कि तभी उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में फंसकर डूबने लगी। चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद कुछ युवक मौके पर पहुंचे और उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी प्रयास कर युवकों ने बालिका को बाहर निकाल लिया और तत्काल इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. सचिन ने गुड़िया को मृत घोषित कर दिया।

करंट की चपेट में आने से रसोइया की मौत

Image
संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के सुम्हा गांव में रविवार की शाम हाईटेंशन तार टूटकर एक रसोइया पर गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। वह खेत में घास काटने गई थी। महिला गांव के स्कूल में रसोइया के पद पर तैनात थी। कुछ ही दूरी पर मौजूद उसकी नातिन ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने सप्लाई बंद करवाई। सूचना दुधारा पुलिस को दी। दुधारा थाना क्षेत्र के सुम्हा निवासी निफिरिका (55) पत्नी स्व. रामफेर रविवार शाम बारिश कम होने के बाद खेत में घास काटने गई हुई थी। घास काटने के दौरान खेत के ऊपर से गया 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार अचानक टूट कर उसके ऊपर ही गिर गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ ही दूरी पर स्थित खेत में मौजूद उसकी नातिन ने शोर मचाया तो आस पास में मौजूद ग्रामीण और परिजन भी पहुंच गए। लेकिन बिजली होने की वजह से कोई पास में नहीं जा रहा था। ग्रामीणों ने जेई को सूचना देकर बिजली को कटवाई और इसकी सूचना दुधारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दुधारा पुलिस शव को खेत से उठाकर महिला के घर पर ले गई और जरूरी कार्यवाही को पूरा करवाते हुए शव को कब्जे में ले लिया।

झांसा देकर टप्पेबाजों ने उड़ाए लाखों के जेवरात

Image
सुलतानपुर :  दिल्ली से मायके आ रही विवाहिता के लाखों के जेवरात बोलेरो सवार ने उड़ा दिए। भुक्तभोगी ने म सुलतानपुर : दिल्ली से मायके आ रही विवाहिता के लाखों के जेवरात बोलेरो सवार ने उड़ा दिए। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सराय शहावन निवासी खुशबू पुत्री संतराम की शादी अंबेडकरनगर जनपद के बेवाना थाना क्षेत्र के बलईपुर निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। तबियत खराब होने पर वह शनिवार को वापस लौटी। एक बोलेरो चालक ने उसे झांसा देकर वाहन पर बैठा लिया। चालक ने बैग पीछे रखवा दिया। कोतवाली के बगिया चौराहा पर चालक ने कहा कि आप यहीं उतर जाओ, गांव में हमारी बहन का घर है उसे लेकर आता हूं। काफी देर इंतजार के बाद भी बोलेरो चालक के वापस न आने पर जब महिला की नजर अपने बैग पर पड़ी तो देखा कि चैन टूटा हुआ है। उसमें रखा लगभग दो लाख रुपये का जेवरात व आठ हजार की नकदी गायब है। यह देखकर उसके होश उड़ गए। मामले की सूचना भुक्तभोगी ने कोतवाली में दी है। कोतवाल भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई...

बुखार के कहर पर प्रहार को तैयार टीम, तीन हिस्सों में बांटा शहर

Image
स्वास्थ्य विभाग ने की व्यवस्था 32 वार्डों का  को दूर करने का चलेगा अभियान। मैनपुरी। बुखार के कहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। शहर को तीन हिस्सों में बांटकर जिम्मेदारों को कमान सौंपी गई है। तीन मलेरिया इंस्पेक्टर 32 वार्डों पर नजर रखेंगे। गंदगी और जलभराव वाले क्षेत्रों को साफ करने के लिए बडे़ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। जिले में बुखार लगातार पांव पसार रहा है। लगभग हर दूसरे घर में चारपाई बिछी है। जांचों में टायफाइड, मलेरिया, वायरल के साथ डेंगू पॉजिटिव आ रहा है। मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इंतजामों में जुट गया है। शहर के 32 वार्डों को तीन हिस्सों में बांट दिया है। हर एक हिस्से की निगरानी की कमान मलेरिया इंस्पेक्टरों को सौंपी गई है। वार्डों में जलभराव और गंदगी का सर्वे करने के साथ ये इंस्पेक्टर वहां सफाई कराने की व्यवस्था भी करेंगे। कहां, कितनी मात्रा में दवा का छिड़काव कराना है और सफाई कैसे कराई जानी है, पालिका प्रशासन के साथ मिलकर इसका प्रबंध कराना होगा। इन्हें सौंपी गई कमान - व...

यूपी 100 के सिपाही को फावड़े से मारने का प्रयास

Image
पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया संवादसूत्र मैलानी (लखीमपुर) ग्राम कोरियानी में विद्युत तार जोड़ने गए विद्युतकर्मी को जानमाल की धमकी देने की सूचना पर मौके पर पंहुची डायल 100 की टीम पर ग्रामीण ने अपने परिवार के साथ हमला करते हुए फावड़े से प्रहार करने का प्रयास किया। लखीमपुर : ग्राम कोरियानी में विद्युत तार जोड़ने गए विद्युतकर्मी को जानमाल की धमकी देने की सूचना पर मौके पर पंहुची यूपी 100 की टीम के सिपाही पर पर ग्रामीण ने अपने परिवार के साथ हमला करते हुए फावड़े से मारने का प्रयास किया। यूपी 100 पीआरवी 2866 को विद्युतकर्मी विशाल श्रीवास्तव ने फोन पर सूचना दी कि ग्राम कोरियानी में विपिन पुत्र जवाहर और उसके परिवारीजन बिजली के तार नहीं जोड़ने दे रहे हैं और मारपीट करने पर आमादा हैं। यूपी 100 की टीम मौके पर पंहुची तो विपिन, उसका पुत्र अनिल और उसकी पत्नी गोदावरी कांस्टेबल अंकुर तोमर से अभद्रता करने लगे और विपिन उनको मारने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने किसी प्रकार सिपाही को बचाया तब भी विपिन और उसके बेटे, पत्नी जानमाल की धमकी देते रहे। इस बीच विद्युतकर्मी विशाल श्रीवास्तव की बाइ...

नवरात्रि क्यो मनाई जाती है और माँ दुर्गा की अराधना क्यो की जाती है जानिए

Image
नवरात्रि क्यों मनाई जाती है और माँ दुर्गा की आराधना क्यों की जाती है ? सभी मित्रों को शारदीय नवरात्र की बहुत-बहुत बधाई,!!!!!! या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्था,नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। इसको लेकर दो कथाएँ प्रचलित हैं। पहली कथा के अनुसार रावण की लंका युद्ध में ब्रह्माजी ने राम से रावण-वध के लिए चंडी देवी का पूजन कर देवी को प्रसन्न करने को कहा था और विधि के अनुसार चंडी पूजन और हवन हेतु दुर्लभ 108 नीलकमल की व्यवस्था भी करा दी, वहीं दूसरी ओर रावण ने भी अमरत्व प्राप्त करने के लिए चंडी पाठ प्रारंभ कर दिया। यह बात पवन के माध्यम से इन्द्रदेव ने श्रीराम तक पहुँचवा दी। इधर रावण ने मायावी तरीक़े से पूजास्थल पर हवन सामग्री में से एक नीलकमल ग़ायब करा दिया, जिससे भगवान् श्रीराम की पूजा बाधित हो जाए। इससे श्रीराम का संकल्प टूटता नज़र आया। सभी में इस बात का भय व्याप्त हो गया कि कहीं माँ दुर्गा कुपित न हो जाएँ, तभी श्रीराम को याद आया कि उन्हें ..कमल-नयन नवकंज लोचन.. भी कहा जाता है, तो क्यों न एक नेत्र को वह माँ की पूजा में समर्पित कर दें। श्रीराम ने जैसे ही तूणीर से अपने नेत...

रेप होने के बाद 8 दिनों से थानों के चक्कर लगा रही पीड़िता, पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस

Image
  कासगंज। एक किशोरी से रेप का मामला सामने आयाहै। पीड़िता अपने साथ हुई आपबीती की शिकायत करने जब कासगंज में कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य गई तो पुलिस ने किशोरी की शिकायत लेना तो दूर बल्कि उसे थाने से ही भगा दिया। इसके बाद किशोरी शनिवार को जिलाधिकारी कासगंज के पास गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारकिशोरी ने बताया कि 20 सितंबर को उसी के गांव के मुलायम सिंह ने बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे धमकाया भी. जब किशोरी इस संबंध में शिकायत करने थाने गई तो उसे वहां से भगा दिया गया। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके साथ रेप होने के बाद से ही वह आठ दिनों से थानों के चक्कर लगा रही है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला. न तो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और न ही पीड़िता का मेडिकल करवाया गया।

20 रुपये का लालच देकर नाबालिग से बलात्कार का प्रयास

Image
नोएडा। एक बुजुर्ग ने 20 रुपये का लालच देकर नाबालिग से रेप करने की कोशिश की। मामला नोएडा थाना 20 क्षेत्र के सेक्टर-31 का है। जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 20 रुपये का लालच देकर नाबालिग के साथ बलात्कार करने की कोशिश की. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इससे पहले लोगों ने आरोपी बुजुर्ग की जमकर पिटाई भी की. पीड़ित के परिजनों के मुताबिक इससे पहले भी लालच देकर आरोपी ने नाबालिग से कई बार छेड़छाड़ की है। दरअसल, आरोपी ने एक नाबालिग को 20 रुपये का लालच देकर बुलाया और उसके साथ रेपकरने की कोशिश करने लगा. तभी नाबालिग ने शोर मचा दिया और आस-पास भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद मामले को जानकर वहां मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को जमकर पीटा और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

Image
गाजियाबाद। गाजियाबाद के कवि नगर थाना पुलिस ने आरडीसी स्थित एक स्पा सेंटर में दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से सेंटर संचालक सूरज चौधरी समेत कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार रोधी अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कवि नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि आरडीसी स्थित वैनिटी स्पा सेंटर में काफी समय से देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की सूचना मिली। इस संबंध में पुलिस को कई बार शिकायतें भी मिली थीं। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर स्पा सेंटर की घेराबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि सटीक कार्रवाई के लिए एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा और उसके इशारे पर पुलिस ने दबिश देकर चार युवतियों समेत कुल दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मुरादनगर के रहने वाले सेंटर संचालक सूरज चौधरी, हापुड़ निवासी बंटी, संजय नगर निवासी सत्यम, पिलखुआ निवासी सुमित, गोविंदपुरम निवासी पवन और मु...

11 को सीएम योगी लॉच करेंगे कन्या सुमंगला योजना, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अक्तूबर को ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ का लोकार्पण करेंगे। इसी दिन 10वीं एवं 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। शासन ने सभी जिलों में इस दिन आयोजन के निर्देश दिए हैं। बेटियों को बचाने और पढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से करेंगे। इसी दिन गोरखपुर समेत सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में जिले में टॉप-10 में रहने वाली टॉपर्स छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उम्मीद है कि जिले के प्रभारी मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी को योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर शादी तक सरकार मदद करेगी। शादी में मदद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मिलेगी। आनलाइन पंजीकरण शुरू जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहा कि योजना के अंतर्गत आनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है। कोई भी पात्र लाभार्थी जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय या जन सेवा केंद्र के म...

सीएम सिटी में पानी ही पानी, डायवर्ट किए जा रहे वाहन Gorakhpur News

Image
तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गोरखपुर शहर में पानी ही पानी है। हर गली मोहल्‍ले में पानी भर गया है। लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर। तीन दिन से हो रही बारिश से शहर में हर ओर पानी ही दिख रहा है। हर गली मोहल्‍ले में पानी भर गया है। लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मोहद्दीपुर में नए पुल का एप्रोच धंस जाने के कारण देवरिया और कुशीनगर जाने वाले वाहनों को देवरिया बाईपास के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है। इधर, नौकायन के पास देवरिया बाईपास जाने वाली सड़क पर भारी जलभराव के कारण वाहनों को मोहल्लों के रास्ते मुख्य मार्ग पर जाना पड़ रहा है। गल्‍ला मंडी में घुटना भर पानी महेवा गल्ला मंडी में घुटने से ज्यादा पानी इकट्ठा हो गया है। इससे मंडी की ज्यादातर दुकानों में पानी घुस गया है। जलभराव के कारण मंडी में ग्राहक भी इक्का-दुक्का आ रहे हैं। साहबगंज, रेती चौक, गीता प्रेस रोड, घंटाघर समेत शहर के प्रमुख बाजारों की सड़कों पर पानी लगा हुआ है। लगातार हो रही बारिश से हालात भयावह होते जा रहे हैं। विकास भवन, आरटीओ परिसर ...

डॉ. कफील को 'क्लीन चिट' नहीं, 2 मामलों में पाए गए दोषी

Image
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज में दो साल पहले हुए ऑक्सीजन कांड में निलंबित चल रहे को लापरवाही और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों में दोष मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा निजी प्रैक्टिस समेत दो मामलों में उन पर आरोप सिद्ध हुए हैं। इन मामलों में जांच अब भी जारी है और शासन की ओर से डॉ. कफील के केस को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

आगरा में बादलों के टकराने से गूंजी इतनी तेज आवाज, शहर से देहात तक रही दहशत

Image
आगरा में शुक्रवार दोपहर पौने दो बजे अचानक तेज आवाज पूरे शहर में गूंजी। ऐसे लगा जैसे कहीं धमाका हुआ हो। तेज ध्वनि के साथ इमारतों में कंपन भी महसूस किया गया। कलक्ट्रेट, एसएसपी दफ्तर, तहसील समेत सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी और फरियादी बाहर निकल आए। कंट्रोल रूम में फोन घनघनाने लगे। कुछ समझ नहीं आ रहा था। लोग एक-दूसरे को फोन कर जानकारी लेने लगे। बाद में भौतिक विज्ञान के विशेषज्ञों ने साफ किया कि यह आवेशित बादलों के टकराने से पैदा हुई आवाज है। सिकंदरा, सदर बाजार, वजीरपुरा, ताजगंज, नाई की मंडी, आवास विकास सेक्टर तीन, शमसाबाद, डौकी से पुलिस के कंट्रोल रूम पर यह जानने के लिए फोन आए कि इतनी तेज आवाज किसकी है? पुलिस अधिकारियों ने वायुसेना के अधिकारियों से भी इस बारे में जानकारी की। खुफिया एजेंसियां भी यह मालूम करने के पीछे लगी रहीं कि माजरा क्या है? पर काफी देर तक कुछ पता नहीं चल पाया। आवेशित बादलों के टकराने के कारण तेज आवाज हुई। आवाज के साथ प्रकाश भी होना चाहिए था। दोपहर में घने बादल छाए थे, इसकी वजह से प्रकाश नहीं आया, बस आवाज सुनाई दी। - डॉ. रामवीर सिंह चौहान, विभागाध्यक्ष, भौतिक वि...

पीएनबी डकैती के दो आरोपित गिरफ्तार

Image
पीएनबी डकैती के दो आरोपित गिरफ्तार उदयपुर। उदयपुर के पुरोहितों की मादड़ी रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पीएनबी की शाखा में 16 सितम्बर को हुई सशस्त्र डकैती के मामले में शुक्रवार को उदयपुर पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए दो और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 सितम्बर को एक अभियुक्त को जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के चंदवाजी क्षेत्र के ताला गांव से गिरफ्तार किया था। प्रतापनगर थाना पुलिस ने संदिग्धों और नामजद अभियुक्तों की तलाश में एक नामजद और इनामी अभियुक्त मांगीलाल रेगर पुत्र भंवरलाल रेगर निवासी रेगरो, मोहल्ला कुराबड़, जिला उदयपुर एवं उसके सहयोगी मोहम्मद शरीफ पुत्र सिद्दीक गौरी निवासी भोपालगढ़ रोड,जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि 16 सितंबर 2019 को पंजाब नेशनल बैंक की पुरोहितो की मादड़ी (रीको इंडस्ट्रियल एरिया) की ब्रांच में घुसकर फायर कर कार्यरत कर्मचारियों को डरा-धमका कर बदमाश 19 लाख 72 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। जिला पुलिस अधीक्षक ने डकैती में पांच अभियुक्तों पर सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 5-5 हज़ार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी।

प्रयागराज और प्रतापगढ़ में भारी बारिश में मकान ढहे, पांच की मौत, 10 घायल

Image
गुरुवार की रात से लगातार हो रही बारिश से अब मकान गिरने का क्रम शुरू हो गया है। प्रयागराज और प्रतापगढ़ में मकान की दीवारें कई जगह गिरने से पांच की मौत हो गई जबकि 10 जख्‍मी हुए। प्रयागराज। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार से बारिश का क्रम जारी है, ऐसे में पुराने और जर्जर भवनों के साथ ही कच्चे मकानों पर शामत है। बारिश के दौरान गुुरुवार की रात से लेकर सुबह तक प्रयागराज और प्रतापगढ़ के कई स्थानों पर मकान और दीवारों के ढहने की सूचना है। हादसों में पांच लोगों की मौत और 10 जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मऊआइमा में घर की दीवार गिरी, दो की गई जान प्रयागराज जनपद में मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसवां गांव में गुरुवार की देर रात कच्चे घर की दीवार गिर गई। हादसे में एक बालक और एक युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान दोनों घर में सो रहे थे। देर रात अचानक भरभराकर दीवार गिर गई। मलबे की जद में राम सागर 35 और प्रियांशु 2 आ गए। तेज आवाज सुनकर परिजनों के साथ आसपास के ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। तत्काल अस्पताल ले जाया ...

करंट से पिता की मौत, बचाने पहुंचे बेटे की भी गई जान

Image
शुक्रवार की सुबह एक परिवार में उस वक्त कोहराम मच गया जब करंट से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सम्भल। बहजोई क्षेत्र के एक गांव में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव राजा का मझोला में पीओपी कारीगर हरिपाल (30 वर्ष) पुत्र बाबूराम सुबह अपने बेटे प्रतिपाल को स्कूल भेजने के लिए उसका नाश्ता तैयार कर रहा था। इस दौरान वह निकट में रखे पंखे को बंद करने लगा जैसे उसने पंखे को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखना चाहा तो अचानक करंट की चपेट में आ गया, बचाने के लिए उसका 10 वर्षीय बेटा प्रतिपाल भी दौड़ा, उसे भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह 7:30 बजे की है। काफी देर तक हादसे की जानकारी अन्य लोगों को नहीं हुई लेकिन तकरीबन आधे घंटे के बाद हरिपाल के भाई मदनपाल को अपने भाई के घर से जलने की बदबू महसूस हुई। इसके बाद उसने मौके पर जाकर देखा तो दोनों पिता-पुत्र मृत अवस्था में पड़े थे। इसकेबाद...

पूर्व प्रधान के घर डकैती पर लोगो ने लगाया जाम

Image
बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा तान कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद बदमाश नौ लाख रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात  लेकर फरार हो गए।  बरेली : निगोही कस्बे में रहने वाले पूर्व प्रधान के घर को देर रात नकाबपोश बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा तान कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद बदमाश नौ लाख रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। डकैती की घटना को चोरी में दर्ज करने को लेकर आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने जाम लगाकर अपना विरोध जताया। रात्रि दो बजे घर में घुसे नौ बदमाश बनाया बंधक पूर्व प्रधान बाबू अली के बेटे यासीन अली व उसकी पत्नी बाहर बरामदे में लेटे हुए थे। जबकि बच्चे कमरे में सो रहे थे। तभी करीब नौ बदमाश घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। रात करीब दो बजे यासीन की पत्नी कहकशा को कमरे से खटपट की आवाज आई तो उसने यासीन को उठाया। इसी बीच बदमाश आ गए और यासीन की कनपटी पर तमंचे तान दिया। इसके बाद यासीन को कुर्सी पर बैठाकर उनके हाथ बांध दिए। जिसके बाद कहकशा व बच्चे डरे ...

गोरखपुर: नेपाल पुलिस से संपर्क कर दबोचा गया फरार ड्रग तस्कर , 2.25 करोड़ की हेरोइन बरामद

Image
गोरखपुर। भारत नेपाल सीमा से सटे पिलर संख्या 506/11से होकर हेरोइन लेकर जाने वाले आरोपी को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ठूठीबारी कोतवाली लाया गया, जहां से गुरूवार की सुबह वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फुल गए। 225 ग्राम बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड 25 लाख बताई गई। दोपहर बाद पुलिस ने सोनौली बॉर्डर के पास आरोपी को गिरफ्तार कर ठूठीबारी पुलिस को सौंप दिया। बता दें कि बुधवार रात भारत नेपाल सीमा नो मैंस लैंड से 100 मीटर भारतीय सीमा क्षेत्र के अंदर मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को 225 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। गुरूवार सुबह आरोपी कन्हैया जारा थाना सोनौली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद उसकी छानबीन शुरू हुई। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठीत की गईं। एक टीम ने नेपाल पुलिस से संपर्क किया तो कुछ जानकारी हसिल हुई। पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद आरोपी को सोनौली बार्डर के करीब से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस उससे पुछताछ करने में जुटी है। ग...

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, शहीद की पत्नी को दिया 25 लाख का चेक

Image
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से मिले और मुंबई में हुए शहीद सीआईएसफ के जवान महेंद्र पासवान की पत्नी संध्या देवी को 25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ दिन पहले सीआईएसफ का एक जवान शहीद हो गया था, उस दौरान मैंने भारत सरकार से और पेट्रोलियम मंत्री से वार्ता की और पीड़ित परिवार को सहायता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज शहीद परिवार को 25 लाख की सहायता मिली। मैं भारत सरकार के प्रति और केंद्रीय प्राकृतिक पेट्रोलियम मंत्री के प्रति हृदय से धन्यवाद देता हूं। उस परिवार के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबोधन के बाद सीएम योगी सर्किट हाउस से एम्स के लिए निकल गए। उन्होंने एम्स पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। रमेश पोखरियाल निशंक भी पहुंचे गोरखपुर वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक गोरखपुर क्लब पहुंचे। राष्ट्रीय एकता अभियान एक राष्ट्र, एक संविधान विषय के गोष्ठी में वे गए थे। उन्होंने वहां दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत...

शारदीय नवरात्र: मइया हाथी पर आएंगी और भैंसे पर जाएंगी, ये है देवी आह्वान का शुभ मुहूर्त

Image
इस बार शारदीय नवरात्र 29 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्तूबर तक चलेंगे। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। खास बात यह है कि इस बार नौ दिनों के नवरात्र होंगे, जो आम जनमानस में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करेंगे। पंडित केए दुबे पद्मेश और पंडित मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस बार मइया हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। जो माता रानी की पूजा-अर्चना करेंगे उन्हें सुख, शांति और समृद्धि मिलेगी। जबकि मइया भैंसें पर जाएंगी। इसके कारण पारिवारिक तनाव दे सकती हैं। विसर्जन पर विशेष ध्यान रखें। देवी का आह्वान और स्थापना 29 सितंबर रविवार को सूर्योदय तक कर लें, वैसे मुहूर्त दिन भर रहेगा। कलश स्थापना का मुहूर्त पंडित सूर्य नारायण शुक्ला ने बताया कि मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 29 सितंबर को सुबह 6:16 से 7:40 बजे तक है। दूसरा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:48 से 12:35 बजे तक है। 29 सितंबर - प्रतिपदा को शैलपुत्री 30 सितंबर - द्वितीया को ब्रह्मचारिणी 1 अक्तूबर - तृतीया को चंद्रघंटा 2 अक्तूबर - चतुर्थी को कूष्मांडा 3 अक्त...

पत्नी का कत्ल कर पति ने रचा ड्रामा, तीन महीने पहले भी की थी कोशिश, बताई जा रही ये वजह

Image
पटियाला (पंजाब)। थापर यूनिवर्सिटी के नजदीक बुधवार देर रात सैर पर निकले जोड़े में से पत्नी का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया, जबकि पति को घायल किया गया। घायल पति के बयान से पहले तो यह वारदात लूटपाट के इरादे से की गई लग रही थी, लेकिन पुलिस की जांच व विवाहिता के परिवार वालों के बयान से साफ हो गया कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध थे। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी का कत्ल किया है और इसे छिपाने के लिए ड्रामा रच दिया। इसके बाद थाना सिविल लाइन में आरोपी पति व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी सिटी वन योगेश कुमार ने बताया कि थापर यूनिवर्सिटी की बैकसाइड में पड़ते आदर्श नगर निवासी व प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाला मनिंदर सिंह (28) अपनी पत्नी पूनम कौर (25) के साथ रात करीब साढ़े 10 बजे घर के पास ही सैर पर निकला था। जब काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे, तो परिवार वाले उनकी तलाश में निकले। इसी दौरान परिवार वालों को मनिंदर सिंह तो घायल हालत में घर के नजदीक ही सड़क पर पड़ा मिल गया। पूनम कौर दूसरी तरफ झाड़ियों में गंभीर घायल हालत में खून से लथपथ मिली। दोनों को तुरंत सरकारी राजि...

फिनो पेमेंट्स बैंक के कर्मचारी सत्रह लाख का गबन कर हुए फरार

Image
फिनो पेमेंट्स बैंक के कर्मचारी सत्रह लाख लेकर फरार अंबेडकर। शहर में स्थित फिनो पेमेंट्स बैंक के कर्मचारी अपने ही बैंक से गबन कर फरार हो गए। बैंक प्रबंधक की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया हैं। गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के विदिशा रोड़ स्थित फिनो पेमेंट्स बैंक में बैंक के ही कर्मचारियों द्वारा गबन की वारदात को अंजाम दिया गया।फिनो पेमेंट्स बैंक प्रबंधक शाजिद खान निवासी आनन्द नगर ग्वालियर द्वारा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत को की गई शिकायत पर सिटी कोतवाली में बुधवार को बैंक के ही चार कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार तीन अगस्त को आरोपितों द्वारा बैंक में गबन की वारदात को अंजाम दिया गया था। बताया गया कि फिनो पेमेंट्स बैंक की मुंगावली शाखा को अशोकनगर शाखा में मर्ज करने हेतु बैंक के कर्मचारी लेखराम यादव निवासी छतरपुर एवं अभिषेक जैन निवासी अशोकनगर को मुंगावली शाखा से बैंक का कैश एवं सभी सामान लेने मुंगावली भेजा गया था।इस बीच बैंक कर्मचारी लेखराम यादव बैंक के 17,31531 रुपये लेकर रास्ते से ही फरार हो गया। और बैंक का स...

सीबीआइ ने फोन टैपिंग मामले में बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त के घर छापेमारी की

Image
सीबीआइ के 20 अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई। नई दिल्ली। सीबीआइ ने कर्नाटक की कांग्रेस-जदएस सरकार में नेताओं और नौकरशाहों के कथित फोन टैपिंग मामले में बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के घर पर छापेमारी की। करीब 20 सीबीआइ अधिकारी गुरुवार की सुबह सात बजे कुमार के अडुगोडी स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे पूछताछ की। जांच अधिकारी कथित तौर पर कुछ पेन ड्राइव व कंप्यूटर की तलाश कर रहे थे। सीबीआइ ने इस मामले को बेंगलुरु पुलिस की साइबर अपराध शाखा से अपने हाथों में लेते हुए अगस्त में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से अयोग्य ठहराए गए विधायक एएच विश्वनाथ ने तत्कालीन सीएम एचडी कुमारस्वामी के कार्यकाल में उनके समेत 300 लोगों के फोन टैप किए जाने और जासूसी की शिकायत की थी। इसके बाद येदियुरप्पा ने मामले की सीबीआइ जांच की सिफारिश की थी। विश्वनाथ जदएस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके थे और बाद में बागी हो गए थे। बेंगलुरु के मौजूदा पुलिस आयुक्त भास्कर राव समेत कुछ अधिकारियों ने भी फोन टैप किए जाने की शिकायत की थी। राज्य में भाजपा सरकार बनने के...

मुख्यमंत्री योगी से मिला सिखों का प्रतिनिधिमंडल.. उत्तर प्रदेश में भी 'आनन्द मैरिज एक्ट' जल्द लागू करने की मांग

Image
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को सिखों का एक प्रतिनिधिमंडल 'आनन्द मैरिज एक्ट' को यूपी में भी लागू करने की मांग को लेकर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी धर्मों व पंथों के अधिकारों को पूरा करने वाली है। इस मामले में कानूनविदों तथा विवाह से जुड़े विशेषज्ञों की राय लेकर जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी 'आनन्द मैरिज एक्ट' लागू किया जाएगा। इस मौके पर सन्त लोंगोवाल फाउण्डेशन के सिख प्रतिनिधिमंडल ने सिखों की शादियां उनके अपने एक्ट आनन्द मैरिज एक्ट के अनुसार पंजीकृत कराने की मांग से सम्बंधित ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि हरियाणा, दिल्ली, झारखण्ड सहित अबतक पांच (5) राज्य आनन्द मैरिज एक्ट को अपने-अपने प्रदेशों में लागू कर चुके हैं, पर यह एक्ट अभी तक उत्तर प्रदेश में लागू नहीं किया गया है। जबकि पंजाब और दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा सिख अबादी उत्तर प्रदेश में है। बताया कि अभी तक सिखों का विवाह हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत पंजिकृत होने के कारण गैर प्रवासी सिखों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्र...

तस्‍कर ने पुलिस को छकाया, हथकड़ी के साथ फरार हुआ सोनौली में पकड़ा गया

Image
महराजगंज के इंडो नेपाल बार्डर के ठूठीबारी कोतवाली से गुरुवार को हथकड़ी के साथ एक तस्कर फरार हो गया। एसएसबी व पुलिस की टीम ने बुधवार को उसे 2 करोड़ 25 लाख रुपए मूल्य का मादक पदार्थ हेरोइन के साथ पकड़ा था। रात भर पकड़ा गया तस्कर कन्हैया लॉकअप में बंद रहा। गुरुवार को उसको जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। फर्द लिखा जा रहा था। तस्कर को हथकड़ी पहना दिया गया था। इसी बीच मौका पाकर तस्कर फरार हो गया। इस बारे में दीवान, मुंशी, कोतवाल और पहरे पर तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला तो वे बेचैन होकर ढूंढने लगे। पुलिस को यह मामला पचा पाना भी मुश्किल था। क्योंकि लिखा पढ़ी में वह दाखिल हो चुका है। उसे ढूंढने के लिए पूरे सर्किल की पुलिस लगा दी गई। ऐसा माना जा रहा था कि वह सीमा पार कर नेपाल भाग गया। ठूठीबारी से लेकर सोनौली तक जांच शुरू हो गई। सोनौली में पुलिस ने कन्हैया को पकड़ लिया। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि भागे गए तस्कर को पकड़ लिया गया है।

बैंक में पैसा निकालने गया था डीलर, घर आई लाश

Image
महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के सिन्दुरिया शाखा में बुधवार को एक डीलर की मौत हो गई। वह पैसा निकालने बैंक में कतार लगाकर खड़ा था। भीड़ अधिक थी। अचानक चक्कर खाकर वह गिर गया। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। इस घटना से बैंक में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बैंक से डीलर का शव लेकर घर चले गए। पिपरा कल्याण गांव निवासी बहादुर पुत्र श्याम बिहारी(55) पंपिंगसेट इंजन का डीलर था। वह बुधवार को एसबीआई सिन्दुरिया शाखा में चेक के माध्यम से पैसा निकालने आया था। बैंक में भीड़ अधिक थी। अपराह्न दो बजे के करीब उसे चक्कर आ गया। फर्श पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डीलर की मौत पर उपभोक्ताओं ने बैंक की लापरवाही करार देते हुए गुस्से का इजहार किया, लेकिन लोगों के समझाने-बुझाने के बाद आक्रोश शांत हो गया। बैंक के शाखा प्रबंधक ज्योतदीप का कहना है कि चैंबर में भीड़ अधिक थी। बहादुर कुछ देर तक चेक लेकर चैम्बर में खड़े रहे। अचानक उनको चक्कर आ गया। वह गिर पड़े। आनन फानन में इलाज के लिए एक स्थानीय डाक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक बहादुर की मौत हो चुकी थी। उनके परिजनों को सूच...

देवर का इलाज कराने जा रहे थी महिला, ट्रक से कुचल कर हुई मौत

Image
बस्ती में कलवारी थाना क्षेत्र के चढौवा निवासी इश्तियाक अहमद की पत्नी आसफा (27) अपने देवर का इलाज कराने के लिए उसी के साथ बाइक से जिला अस्पताल जा रही थी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर अमिलहा के पास पीछे से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आसफा बाइक से गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। कलवारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने तत्काल प्राइवेट वाहन से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। आसफा की मौत हो गई, जबकि देवर मुमताज का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद फरार हुआ ट्रक नगर पुलिस ने अकसड़ा के पास पकड़ लिया है।

यूपी: महिला ने बीच सड़क मनचले को सिखाया सबक, चप्पल से की पिटाई, जानिए क्या है मामला

Image
गोंडा: यूपी के गोंडा में मनचले की हरकतों से तंग आ चुकी महिला के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। महिला ने बीच सड़क मनचले को पकड़ लिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली महिला के मुताबिक, बलवंतपुरवा का रहने वाला एक युवक काफी दिनों से उसका पीछा करता था। सुबह जब महिला चिंटू बाबा मंदिर के पास पहुंची तो युवक ने उसपर कमेंट किए। महिला ने युवक का बाल पकड़कर घसीट लिया और चप्पल निकाल उसे जमकर पीटा। महिला का पति कमाई के लिए बाहर रहता है और वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। मनचला युवक काफी दिनों से उसे तंग कर रहा था। आते जाते पीछा करते हुए भद्दे कमेंट करता था, लेकिन वह लोक लाज के चलते कुछ नहीं करती थी। सोमवार को आखिरकार उसको सब्र का बांध टूट गया उसने सबके सामने सबक सिखाने की ठान ली। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक शिवम को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई में जुट गई है। सीओ सिटी कृपा शंकर कनौजिया ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंटू बाबा मंदिर पर एक महिला ने एक युवक की सरेआम पिटाई की है। युवक महि...

इस महिला SHO ने चोरी के बरामद 1 करोड़ रुपए में से गायब किए 60 लाख, निलंबित

Image
गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस के अंदर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. मामले में गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला एसएचओ लक्ष्मी सिंह चौहान और एक दरोगा सहित 5 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दरअसल एटीएम से गबन मामले में पकड़े गए करीब एक करोड़ रुपए से करीब 60 लाख रुपए गायब होने का आरोप इन पुलिसकर्मियों पर लगा है. मामले में की गई जांच में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें एसएचओ लक्ष्मी सिंह चौहान सरकारी गाड़ी से प्राइवेट गाडी में बैग रखते हुए कैद हुई हैं. एसपी सिटी की जांच में लक्ष्मी सिंह चौहान पर लगे आरोप सही पाए गए हैं. दो आरोपियों से पकड़े गए थे करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये दरअसल थाना लिंक रोड के एटीएम से सीएमएस के कर्मचारियों द्वारा गबन कराए जाने का ये मामला है. इस केस में 24/25 सितंबर 2019 की रात लक्ष्मी चौहान ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ राजीव सचान और आमिर को गिरफ्तार किया. इनके पास से 45 लाख 81,500 रुपये की बरामदगी दिखाई. मामले में साहिबाबाद के सीओ राकेश कुमार मिश्र ने गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछता...

प्यार में ये कैसा पागलपन? प्रेमी को पाने के लिए लड़की ने जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपनी ही सहेली की कर दी हत्या...

Image
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार जब किसी से हो जाता है तो उसे पाने के लिए इंसान किसी भी हद को पार कर जाता है। कुछ इसी तरह की घटना हिलसा थाना इलाके में घटी है। जहां एक युवक से दो किशोरी प्यार करने लगी। इस बात का पता जब दोनोंको चला तो एक ने अपने प्रेमी को पाने के लिएअपनी सहेली को जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिला उसे मौत कीनींद सुला दिया। मरने से पहले छात्रा ने सहेली की करतूत का खुलासा अपने बयान में किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोरी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका बदुआ गांव निवासी पूजा कुमारी है। पटेल नगर मोहल्ले में किशोरी को 17 जुलाई को जहरीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया गया था। इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हुई। दोनों सहेलियां पड़ोस के एक युवक से लव करती थी। इसी खुन्नस में सहेली ने पूजा को जहर देकर रास्ते से हटा दिया। दोनों किशोरी पटेल नगर में किराया के कमरे में रहकर बीए पार्ट वन में पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान दोनों मोहल्ले के एक युवक को चाहने लगी। कुछ दिनों बाद उन्हें आभास हो गया कि दोनों का लवर एक ही युवक है। इसके बाद एक छात्रा अपनी सहेली को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। 17 जुल...

मुकेश अंबानी का रुतबा कायम, लगातार 8वीं बार सबसे अमीर भारतीय

Image
मुंबई। मुकेश अंबानी ने सबसे अमीर भारतीय का अपना रुतबा बरकरार रखा है। आईआईएफएल वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (IIFL Wealth Hurun India Rich List) में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी सबसे ऊपर हैं। उनकी कुल दौलत 3.8 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। यह लगातार आठवीं बार है, जब मुकेश अंबानी शीर्ष पर कायम हैं। ये हैं देश के 10 सबसे अमीर 1.  3.8 लाख करोड़ रुपए के साथ मुकेश अंबानी 2.  लंदन में रह रहा एसपी हिंदूजा परिवार 1.8 लाख करोड़        रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर। 3.  विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी 1.17 लाख करोड़             रुपए के साथ तीसरे स्थान पर। 4.  चौथा स्थान आर्सेलर मित्तल के सीईओ लक्ष्मी निवास            मित्तल को गया। उनकी कुल संपत्ति 1.07 लाख करोड़          रुपए बताई गई है। 5.  अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी 94,500 करोड़          रुपए की संपत्ति के साथ पांचवे स्थान पर। 6.  उदय कोटक ...

50 करोड़ से स्मार्ट होगा गोरखपुर, आम लोगों को बेहतर सुविधा की उम्मीद

Image
यूपी कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में गोरखपुर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल करने को लेकर मुहर के बाद लोग बेहतरी की उम्मीद कर रहे हैं। महापौर समेत आम लोगों को उम्मीद है कि अब शहर में ड्रेनेज, कूड़ा निस्तारण, सड़क आदि को लेकर नई योजनाओं पर अमल होगा। वर्ष 2015 में शुरू हुई केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना में गोरखपुर अपनी कई खामियों के चलते दौड़ से बाहर हो गया था। अब प्रदेश सरकार ने अपने स्तर से सात शहरों को स्मार्ट सिटी की सुविधाएं देने के लिए चुना है। इसमें गोरखपुर भी शामिल है। महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शहर की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं। स्मार्ट सिटी के लिए जो मानक रखे गए हैं, उनमें से कई कार्य हो रहे हैं। सीवर लाइन और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की सुविधा भी जल्द शहरियों को मिलेगी। स्मार्ट सिटी के लिए चाहिए 3000 करोड़ जिन शर्तों को स्मार्ट सिटी के लिए अनिवार्य किया गया है, उसे पूरा करने के लिए करीब 3000 करोड़ की दरकार है। नगर विकास विभाग ने स्मार्ट सिटी के लिए कई शर्तों को जोड़ा है। नगर निगम दो सुविधाओं को लेकर मुश्किलों में हैं। पहला, सीवर लाइन और...

अयोध्‍या केस: मुस्लिम पक्षकारों का यू-टर्न, कहा- हमने कभी नहीं कहा कि राम चबूतरा भगवान का जन्‍मस्‍थान है

Image
अयोध्‍या केस (Ayodhya Case): मुस्लिम पक्ष ने कहा कि हमारा कहना यह है कि यह हिंदुओं का विश्वास है और जिला जज की इस मामले में ऑब्‍जर्वेशन के बाद हमने इस संदर्भ में कोई कदम नहीं उठाया. नई दिल्‍ली: सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से वकील जफरयाब जिलानी ने अयोध्‍या केस (Ayodhya Case) में अपनी दलील जारी रखते हुए साफ किया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड ने यह कतई स्वीकार नहीं किया है कि राम चबूतरा भगवान राम का जन्मस्थान है. हमारा कहना यह है कि यह हिंदुओं का विश्वास है और जिला जज की इस मामले में ऑब्‍जर्वेशन के बाद हमने इस संदर्भ में कोई कदम नहीं उठाया. जज ने कहा था कि ये राम चबूतरा भगवान राम का जन्मस्थान है. हमने कभी अपनी ओर से नहीं कहा कि ये जन्मस्थान है. हालांकि मंगलवार को 30 वें दिन की सुनवाई के दौरान जफरयाब जिलानी ने कोर्ट में कहा था कि राम चबूतरा राम का जन्मस्थान है और इस पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है. जिलानी ने कहा कि कल हमने यह नहीं कहा कि 'राम चबूतरा जन्मस्थान है.' हमने कहा था कि 1886 में फैजाबाद कोर्ट के जज ने कहा था कि 'राम चबूतरा' भगवान राम का जन्मस्थान है. हमने उस फैसले को कभी ...

ट्रेलर हुआ बेकाबू खड़ी कार को रौंदा

Image
गोरखपुर के खजनी कस्बे के कृष्णा स्वीट हाउस के पास सोमवार की रात पौने दो बजे एक बेकाबू ट्रेलर विजली का पोल तोड़ते हुई खड़ी कार को रौंद कर घर में घुस गई। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक झांसी से गिट्टी लादकर ट्रेलर आ रही थी। ड्राइवर ने बताया कि नींद आने से वह स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई। परिवारवालों की नींद खुल जाने पर लोगों ने चालक को पकड़ लिया वहीं खलासी फरार हो गया। मकान मालिक रामवृक्ष वर्मा ने बताया कि रात में घर में सोया था अचानक जोर का धमाका हुआ। घर के बाहर आकर देख तो ट्रेलर मेरी कार को रौंदते हुए बिजली के पोल को तोड़ते हुए घर में घुस गई है। पहिया धंसने की वजह से घर में ज्यादा नहीं घुस पाई है लिहाजा लोगों की जान बच गई। सूचना पर पहुंची 100 नंबर की गाड़ी को लोगों ने चालक को सौंप दिया।

किचेन में केरासिन ऑयल से जल मरी विवाहिता, उठ रहे सवाल

Image
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के खिरियां में मंगलवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से विवाहिता निशा उर्फ खुशबु की मौत हो गई। निशा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। महराजगंज, श्यामदेउरवा थाना के ग्राम चौपरियां निवासी गौरीशंकर विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री निशा की शादी तीन साल पूर्व पिपराइच थाना के ग्राम खिरियां में जयकरन के पुत्र दीपक विश्वकर्मा के साथ किया था। दीपक एचडीएफसी बैंक गोरखपुर में कर्मचारी है। वह ड्यूटी से प्रायः देरी से घर पहुंचता था। जिसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार की रात विवाहिता ने अपने मायके भाभी से फोन कर बताया कि घर का माहौल ठीक नहीं है। मंगलवार की भोर में पति ने ससुराल में सूचना दी की निशा ने कोई घटना कर ली है आ जाइए। पति दीपक ने बताया कि सोमवार की शाम वह मायके में जाने की जिद कर रही थी। देर रात 11 बजे तक कहासुनी हुई थी। मंगलवार भोर में किचन में रखा मिट्टी तेल उड़ेल कर जल गई। उधर, मायके वालों ने दहेज के लिये प्रताड़ना का आरोप लगा कर पति दीपक, सास फूला देवी तथा ससुर जयकरन विश्वकर्मा के विरूद्ध 304 ब...

मंजिल तक पहुंचाने वाली सड़क ले जा रही मौत के मुहाने तक, 240 दिन में 320 ने गंवाई जान Gorakhpur News

Image
इस साल तैयार कराए गए सड़क हादसों के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से लेकर अब तक जिले में 769 हादसे हुए हैं जिसमें 320 लोगों की मौत हो चुकी हैं। घायलों की संख्या मरने वालों से दोगुनी है गोरखपुर। सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। इस साल तैयार कराए गए सड़क हादसों के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से लेकर अभी तक जिले में 769 हादसे हुए हैं जिसमें 320 लोगों की मौत हो चुकी हैं। घायलों की संख्या मरने वालों की तादाद से दोगुनी है। हादसों को रोकने के लिए एसपी यातायात ने नए सिरे से ब्लैक स्पाट चिह्नित कर अलग-अलग स्थानों पर लोगों के साथ बैठक कर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सड़क हादसे में मरने वाले 52 फीसद युवा मंजिल तक पहुंचाने वाली सड़क लोगों को मौत के मुहाने तक ले जा रही हैं। सड़क हादसों को लेकर आई ताजा रिपोर्ट इसे तस्दीक करते हैं। इस साल हादसे में होने वाली 52 फीसद मौत 18 से 35 वर्ष के युवाओं की हुई है। हर दिन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हो रहे हैं। हादसों में सबसे ज्यादा युवाओं की हो रही मौत के पीछे स्पीड लिमिट और शराब पीकर वाहन चलाना ब...

देश के इन 16 जगहों पर भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

Image
नई दिल्ली। मॉनसून अपनी अंतिम अवस्था में हैं, बावजूद इसके ये जाते-जाते भी देश के कई राज्यों में तीव्र रूप से सक्रिय हो गया है इसी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं कर्नाटक, यूपी, उत्तराखंड के कई इलाकों में भी आज बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि सोमवार रात कर्नाटक में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है, जिसमें बेंगलुरु और मैसूर भी शामिल हैं, जहां पर भारी बारिश की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट बताते चलें कि मौसम विभाग ने अरब सागर क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, विभाग ने आगर, गुना, अशोकनगर, दमोह, मंदसौर, नीमच, पन्ना सहित 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश यह है मौसम का हाल 24 सितंबर : पश्चि...

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए तेज भूकंप के झटके, पीओके में भारी तबाही

Image
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार दोपहर करीब 4.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किए गए हैं। खबर है कि इस भूकंप से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारी तबाही मची है। एक बच्ची की मौत की खबर भी सामने आ रही है। डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। झटके काफी तेज तीव्रता के थे और इनका ज्यादा असर पुंछ, राजौरी और जम्मू में काफी महसूस किए गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लाहौर से 173 किलोमीटर दूर के उत्तर-पश्चिम में बताया जा रहा है। पाकिस्तान से पास होने के चलते जम्मू-कश्मीर में भूकंप झटके ज्यादा तेज महसूस किए गए। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में इससे पहले साल 2005 में कुछ ऐसा ही तेज भूकंप आया था। उस वक्त कश्मीर में काफी नुकसान हुआ था। तब रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.6 मापी गई थी। उस वक्त काफी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

कन्नौज कलेक्ट्रेट में वकीलों ने लेखपालों को दौड़ा कर पीटा और अफसरों को खदेड़ा

Image
अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर रहे लेखपालों पर धावा बोला पुलिस ने लाठी चार्ज कर संभाली स्थिति। कन्नौज। कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार को अखाड़ा बन गया। एडीएम कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे लेखपाल और सदर तहसील से पैदल मार्च करते हुए पहुंचे अधिवक्ता आमने-सामने हो गए। एक-दूसरे को देखकर दोनों आक्रोशित हो गए। डीएम रवींद्र कुमार बीचबचाव करने पहुंचे तो उनके साथ धक्कामुक्की हुई। केले के छिलके हवा में उनके सामने फेंके गए। पेड़ की डाल तोड़कर अधिवक्ता-लेखपाल एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। इस पर पुलिस ने लाठी चलाई। इससे विवाद और बढ़ गया। इधर, मारपीट होते देख डीएम एडीएम के कक्ष में घुस गए। उनके सामने दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लेखपालों का बैनर, टाट पट्टी व अभिलेख फाड़ दिए गए। परिसर में तोडफ़ोड़ हुई। महिला लेखपाल एडीएम कक्ष में घुस गईं तो साथी इधर-उधर जान बचाकर अन्य कोर्ट व कक्षों में घुस गए। लेखपल संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले में डीएम की लापरवाही रही है। उनके सामने लेखपालों से अभद्रता हुई। दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे लेखपाल अजय अवस्थी का सिर फट गया। महामंत्री विम...

फ्री में ले ये खास ट्रेनिंग, नौकरी के साथ-साथ अपना बिजनेस शुरू कर हर महीने कमाएं हजारों

Image
सोलर सेक्टर (Solar Sector) में स्किल्ड वर्कफोर्स के लिए मिनिस्‍ट्री ऑफ न्‍यू एंड रिन्‍यूएबल एनर्जी (Ministry of New and Renewable energy) की स्‍पोंसरशिप के तहत सूर्य मित्र (Surya Mitra) स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम (Skill Development Program) की शुरुआत हुई है. इस ट्रेनिंग के बाद खुद का बिजनेस शुरू किया जा सकता है. नई दिल्ली. पिछले साल ही दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने घरेलू बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए सोलर पैनल (solar Panel) लगाने की मंजूरी दी थी. दिल्ली सरकार ने यह फैसला सोलर एनर्जी (solar Energy) को बढ़ावा देने के मद्देनजर यह फैसला लिया था. साथ ही सरकार ने सुनिश्चित किया था कि उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने के लिए किसी भी तरह का खर्च न उठाना पड़े. यह खर्च सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी ही उठाएगी. आज हम आपको खुद के सोलर बिजनेस से कमाई करने के बारे में बताने जा रहे हैं. सरकार ने 50 युवाओं को फ्री में ट्रेनिंग देकर उन्हें सूर्य मित्र बनाने का टार्गेट रखा था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इनमें से 18 हजारों युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है और ये सूर्य मित्र बन चुके हैं. मिनिस...