पीएनबी डकैती के दो आरोपित गिरफ्तार
पीएनबी डकैती के दो आरोपित गिरफ्तार
उदयपुर। उदयपुर के पुरोहितों की मादड़ी रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पीएनबी की शाखा में 16 सितम्बर को हुई सशस्त्र डकैती के मामले में शुक्रवार को उदयपुर पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए दो और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 सितम्बर को एक अभियुक्त को जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के चंदवाजी क्षेत्र के ताला गांव से गिरफ्तार किया था।
प्रतापनगर थाना पुलिस ने संदिग्धों और नामजद अभियुक्तों की तलाश में एक नामजद और इनामी अभियुक्त मांगीलाल रेगर पुत्र भंवरलाल रेगर निवासी रेगरो, मोहल्ला कुराबड़, जिला उदयपुर एवं उसके सहयोगी मोहम्मद शरीफ पुत्र सिद्दीक गौरी निवासी भोपालगढ़ रोड,जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि 16 सितंबर 2019 को पंजाब नेशनल बैंक की पुरोहितो की मादड़ी (रीको इंडस्ट्रियल एरिया) की ब्रांच में घुसकर फायर कर कार्यरत कर्मचारियों को डरा-धमका कर बदमाश 19 लाख 72 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। जिला पुलिस अधीक्षक ने डकैती में पांच अभियुक्तों पर सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 5-5 हज़ार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी।

Comments
Post a Comment