किचेन में केरासिन ऑयल से जल मरी विवाहिता, उठ रहे सवाल


गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के खिरियां में मंगलवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से विवाहिता निशा उर्फ खुशबु की मौत हो गई। निशा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।

महराजगंज, श्यामदेउरवा थाना के ग्राम चौपरियां निवासी गौरीशंकर विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री निशा की शादी तीन साल पूर्व पिपराइच थाना के ग्राम खिरियां में जयकरन के पुत्र दीपक विश्वकर्मा के साथ किया था। दीपक एचडीएफसी बैंक गोरखपुर में कर्मचारी है। वह ड्यूटी से प्रायः देरी से घर पहुंचता था। जिसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।

सोमवार की रात विवाहिता ने अपने मायके भाभी से फोन कर बताया कि घर का माहौल ठीक नहीं है।

मंगलवार की भोर में पति ने ससुराल में सूचना दी की निशा ने कोई घटना कर ली है आ जाइए।

पति दीपक ने बताया कि सोमवार की शाम वह मायके में जाने की जिद कर रही थी। देर रात 11 बजे तक कहासुनी हुई थी। मंगलवार भोर में किचन में रखा मिट्टी तेल उड़ेल कर जल गई। उधर, मायके वालों ने दहेज के लिये प्रताड़ना का आरोप लगा कर पति दीपक, सास फूला देवी तथा ससुर जयकरन विश्वकर्मा के विरूद्ध 304 बी 3/4 दहेज उत्पीड़न 504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें