11 को सीएम योगी लॉच करेंगे कन्या सुमंगला योजना, ऑनलाइन आवेदन शुरू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अक्तूबर को ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ का लोकार्पण करेंगे। इसी दिन 10वीं एवं 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। शासन ने सभी जिलों में इस दिन आयोजन के निर्देश दिए हैं।
बेटियों को बचाने और पढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से करेंगे। इसी दिन गोरखपुर समेत सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में जिले में टॉप-10 में रहने वाली टॉपर्स छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उम्मीद है कि जिले के प्रभारी मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान सभी को योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर शादी तक सरकार मदद करेगी। शादी में मदद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मिलेगी।
आनलाइन पंजीकरण शुरू
जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहा कि योजना के अंतर्गत आनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है। कोई भी पात्र लाभार्थी जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय या जन सेवा केंद्र के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकता है। आनलाइन आवेदन के लिए मोबाइल पर ओटीपी भी भेजा जाएगा। इसलिए अपना मोबाइल भी साथ लाएं। विभागीय बेबसाइट्स mksy.up.gov.in आवेदन किया जा सकता है।
ये हैं योजना की शर्तें
योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए
योजना का लाभ 1 अप्रैल 2019 के बाद जन्म लेने वाली बेटियों को मिलेगा
एक परिवार में अधिकतम दो बच्चियों को योजना का लाभ मिलेगा
लाभार्थी के परिवार को उत्तर प्रदेश का निवासी होनी चाहिए
बच्ची के जन्म से लेकर शादी तक मदद करेगी सरकार
धनराशि लाभार्थी के खाते में दी जाएगी
6 चरणों में दिए जाएंगे 15 हजार रुपये
बेटी के जन्म के समय मिलेंगे 2 हजार रुपये
एक वर्ष का टीकारकरण होने पर दिए जाएंगे 1 हजार रुपये
क्लास 1 में एडमिशन लेने पर मिलेंगे 2 हजार रुपये
क्लास 6 में पहुंचने पर 2 हजार रुपए खाते में जाएंगे
कक्षा 9 में एडमिशन लेने पर 3000 रुपये मिलेंगे
क्लास 12 के बाद ग्रेजुएशन या डिप्लोमा करने पर 5 हजार रुपये की मदद।

Comments
Post a Comment