यूपी 100 के सिपाही को फावड़े से मारने का प्रयास


पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया संवादसूत्र मैलानी (लखीमपुर) ग्राम कोरियानी में विद्युत तार जोड़ने गए विद्युतकर्मी को जानमाल की धमकी देने की सूचना पर मौके पर पंहुची डायल 100 की टीम पर ग्रामीण ने अपने परिवार के साथ हमला करते हुए फावड़े से प्रहार करने का प्रयास किया।

लखीमपुर : ग्राम कोरियानी में विद्युत तार जोड़ने गए विद्युतकर्मी को जानमाल की धमकी देने की सूचना पर मौके पर पंहुची यूपी 100 की टीम के सिपाही पर पर ग्रामीण ने अपने परिवार के साथ हमला करते हुए फावड़े से मारने का प्रयास किया।

यूपी 100 पीआरवी 2866 को विद्युतकर्मी विशाल श्रीवास्तव ने फोन पर सूचना दी कि ग्राम कोरियानी में विपिन पुत्र जवाहर और उसके परिवारीजन बिजली के तार नहीं जोड़ने दे रहे हैं और मारपीट करने पर आमादा हैं।

यूपी 100 की टीम मौके पर पंहुची तो विपिन, उसका पुत्र अनिल और उसकी पत्नी गोदावरी कांस्टेबल अंकुर तोमर से अभद्रता करने लगे और विपिन उनको मारने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने किसी प्रकार सिपाही को बचाया तब भी विपिन और उसके बेटे, पत्नी जानमाल की धमकी देते रहे। इस बीच विद्युतकर्मी विशाल श्रीवास्तव की बाइक बंधक बना ली। पीआरवी की टीम ने किसी प्रकार से आरोपित विपिन को हिरासत में लिया। थाने में सूचना देने पर गांव में पंहुची पुलिस ने बाइक को मुक्त कराया। कांस्टेबल अंकुर तोमर की तहरीर पर पुलिस ने विपिन, उसके पुत्र अनिल और गोदावरी के विरुद्ध मारपीट, जानमाल की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा पंजीकृत करके एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें