गोरखपुर: नेपाल पुलिस से संपर्क कर दबोचा गया फरार ड्रग तस्कर , 2.25 करोड़ की हेरोइन बरामद


गोरखपुर। भारत नेपाल सीमा से सटे पिलर संख्या 506/11से होकर हेरोइन लेकर जाने वाले आरोपी को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ठूठीबारी कोतवाली लाया गया, जहां से गुरूवार की सुबह वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फुल गए। 225 ग्राम बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड 25 लाख बताई गई। दोपहर बाद पुलिस ने सोनौली बॉर्डर के पास आरोपी को गिरफ्तार कर ठूठीबारी पुलिस को सौंप दिया।

बता दें कि बुधवार रात भारत नेपाल सीमा नो मैंस लैंड से 100 मीटर भारतीय सीमा क्षेत्र के अंदर मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को 225 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

गुरूवार सुबह आरोपी कन्हैया जारा थाना सोनौली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

इसके बाद उसकी छानबीन शुरू हुई। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठीत की गईं। एक टीम ने नेपाल पुलिस से संपर्क किया तो कुछ जानकारी हसिल हुई। पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद आरोपी को सोनौली बार्डर के करीब से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस उससे पुछताछ करने में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है।

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया था। नेपाल पुलिस से संपर्क कर दोपहर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को संबंधित धाराओं के केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें