फिनो पेमेंट्स बैंक के कर्मचारी सत्रह लाख का गबन कर हुए फरार


फिनो पेमेंट्स बैंक के कर्मचारी सत्रह लाख लेकर फरार

अंबेडकर। शहर में स्थित फिनो पेमेंट्स बैंक के कर्मचारी अपने ही बैंक से गबन कर फरार हो गए। बैंक प्रबंधक की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया हैं।

गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के विदिशा रोड़ स्थित फिनो पेमेंट्स बैंक में बैंक के ही कर्मचारियों द्वारा गबन की वारदात को अंजाम दिया गया।फिनो पेमेंट्स बैंक प्रबंधक शाजिद खान निवासी आनन्द नगर ग्वालियर द्वारा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत को की गई शिकायत पर सिटी कोतवाली में बुधवार को बैंक के ही चार कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी अनुसार तीन अगस्त को आरोपितों द्वारा बैंक में गबन की वारदात को अंजाम दिया गया था। बताया गया कि फिनो पेमेंट्स बैंक की मुंगावली शाखा को अशोकनगर शाखा में मर्ज करने हेतु बैंक के कर्मचारी लेखराम यादव निवासी छतरपुर एवं अभिषेक जैन निवासी अशोकनगर को मुंगावली शाखा से बैंक का कैश एवं सभी सामान लेने मुंगावली भेजा गया था।इस बीच बैंक कर्मचारी लेखराम यादव बैंक के 17,31531 रुपये लेकर रास्ते से ही फरार हो गया। और बैंक का सीएसओ अभिषेक जैन 65 हजार रुपये लेकर बैंक आया और उसके द्वारा बैंक आकर बैंक के सीआरओ गोपाल पटेल निवासी सागर को मुंगावली बैंक का सामान सौंपते हुए बैंक का शेष पेमेंट कम्प्यूटर के डिजीटल सिस्टम से बैंक में तो जमा करा दिया पर बैंक की तिजोरी में हार्ड पैसा जमा नहीं कराया गया। बताया गया कि जब उक्त आशय को लेकर बैंक प्रबंधक द्वारा अभिषेक जैन से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बैंक में पैसा जमा कराने की बात कही जाती रही, पर पैसा जमा नहीं कराया गया।

उक्त आशय की सूचना बैंक प्रबंधक द्वारा बैंक के भोपाल एवं मुंबई कार्यालय को सूचित किया गया तो, उसके द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई। उक्त शिकायत पर से सिटी पुलिस ने बैंक के कर्मचारी लेखराम यादव, अभिषेक जैन, गोपाल पटेल,अभिषेक तिवारी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें