देवर का इलाज कराने जा रहे थी महिला, ट्रक से कुचल कर हुई मौत
बस्ती में कलवारी थाना क्षेत्र के चढौवा निवासी इश्तियाक अहमद की पत्नी आसफा (27) अपने देवर का इलाज कराने के लिए उसी के साथ बाइक से जिला अस्पताल जा रही थी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर अमिलहा के पास पीछे से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आसफा बाइक से गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई।
कलवारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने तत्काल प्राइवेट वाहन से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। आसफा की मौत हो गई, जबकि देवर मुमताज का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद फरार हुआ ट्रक नगर पुलिस ने अकसड़ा के पास पकड़ लिया है।

Comments
Post a Comment