मंजिल तक पहुंचाने वाली सड़क ले जा रही मौत के मुहाने तक, 240 दिन में 320 ने गंवाई जान Gorakhpur News


इस साल तैयार कराए गए सड़क हादसों के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से लेकर अब तक जिले में 769 हादसे हुए हैं जिसमें 320 लोगों की मौत हो चुकी हैं। घायलों की संख्या मरने वालों से दोगुनी है

गोरखपुर। सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। इस साल तैयार कराए गए सड़क हादसों के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से लेकर अभी तक जिले में 769 हादसे हुए हैं जिसमें 320 लोगों की मौत हो चुकी हैं। घायलों की संख्या मरने वालों की तादाद से दोगुनी है। हादसों को रोकने के लिए एसपी यातायात ने नए सिरे से ब्लैक स्पाट चिह्नित कर अलग-अलग स्थानों पर लोगों के साथ बैठक कर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

सड़क हादसे में मरने वाले 52 फीसद युवा

मंजिल तक पहुंचाने वाली सड़क लोगों को मौत के मुहाने तक ले जा रही हैं। सड़क हादसों को लेकर आई ताजा रिपोर्ट इसे तस्दीक करते हैं। इस साल हादसे में होने वाली 52 फीसद मौत 18 से 35 वर्ष के युवाओं की हुई है। हर दिन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हो रहे हैं। हादसों में सबसे ज्यादा युवाओं की हो रही मौत के पीछे स्पीड लिमिट और शराब पीकर वाहन चलाना बड़ी वजह बताई जा रही है।

सड़क हादसों का थानावार विवरण :

थाना हादसे मृतकों की संख्या

कोतवाली 05 02

राजघाट 05 02

तिवारीपुर 09 02

कैंट 59 13

खोराबार 77 37

गोरखनाथ 18 06

शाहपुर 18 06

चौरीचौरा 41 15

झंगहा 40 18

पिपराइच 55 24

गुलरिहा 45 22

कैंपियरगंज 37 23

सहजनवां 82 41

चिलुआताल 29 10

पीपीगंज 36 14

बांसगांव 32 12

गगहा 24 10

बेलीपार 53 21

खजनी 22 06

सिकरीगंज 15 06

हरपुर 08 04

गोला 21 06

उरुवां 02 02

बेलघाट 05 03

बड़हलगंज 31 15

दुर्घना वाले स्‍थल ब्‍लैक स्‍पॉट के रूप में चिह्नित

एसपी यातायात आदित्‍य प्रकाश वर्मा का कहना है कि जिन स्थानों पर सर्वाधिक हादसे हुए उसे ब्लैक स्पाट चिन्हित किया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का ग्लोब साइन बोर्ड लगवाया जाएगा। सर्वाधिक हादसे खोराबार व सहजनवां थानाक्षेत्र में हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें