देश के इन 16 जगहों पर भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट


नई दिल्ली। मॉनसून अपनी अंतिम अवस्था में हैं, बावजूद इसके ये जाते-जाते भी देश के कई राज्यों में तीव्र रूप से सक्रिय हो गया है इसी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं कर्नाटक, यूपी, उत्तराखंड के कई इलाकों में भी आज बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि सोमवार रात कर्नाटक में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है, जिसमें बेंगलुरु और मैसूर भी शामिल हैं, जहां पर भारी बारिश की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बताते चलें कि मौसम विभाग ने अरब सागर क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, विभाग ने आगर, गुना, अशोकनगर, दमोह, मंदसौर, नीमच, पन्ना सहित 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश

यह है मौसम का हाल

24 सितंबर : पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश

25 सितंबर : बंगाल में गंगा के मैदानी भाग, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, विदर्भ, महाराष्ट्र

26 सितंबर : ओडिशा, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाके, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ

27 सितंबर : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश।


मौसम विभाग
यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

विभाग के अनुसार, यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कन्‍नौज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्‍तानपुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्‍ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, अयोध्‍या, बस्‍ती, अंबेडकरनगर एवं उसके आसपास के इलाकों में मध्‍यम से भारी बारिश की चेतानवनी जारी की है।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें