ट्रेलर हुआ बेकाबू खड़ी कार को रौंदा
गोरखपुर के खजनी कस्बे के कृष्णा स्वीट हाउस के पास सोमवार की रात पौने दो बजे एक बेकाबू ट्रेलर विजली का पोल तोड़ते हुई खड़ी कार को रौंद कर घर में घुस गई। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
पुलिस के मुताबिक झांसी से गिट्टी लादकर ट्रेलर आ रही थी। ड्राइवर ने बताया कि नींद आने से वह स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई। परिवारवालों की नींद खुल जाने पर लोगों ने चालक को पकड़ लिया वहीं खलासी फरार हो गया। मकान मालिक रामवृक्ष वर्मा ने बताया कि रात में घर में सोया था अचानक जोर का धमाका हुआ।
घर के बाहर आकर देख तो ट्रेलर मेरी कार को रौंदते हुए बिजली के पोल को तोड़ते हुए घर में घुस गई है।
पहिया धंसने की वजह से घर में ज्यादा नहीं घुस पाई है लिहाजा लोगों की जान बच गई। सूचना पर पहुंची 100 नंबर की गाड़ी को लोगों ने चालक को सौंप दिया।

Comments
Post a Comment