करंट की चपेट में आने से रसोइया की मौत
संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के सुम्हा गांव में रविवार की शाम हाईटेंशन तार टूटकर एक रसोइया पर गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। वह खेत में घास काटने गई थी। महिला गांव के स्कूल में रसोइया के पद पर तैनात थी। कुछ ही दूरी पर मौजूद उसकी नातिन ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने सप्लाई बंद करवाई। सूचना दुधारा पुलिस को दी।
दुधारा थाना क्षेत्र के सुम्हा निवासी निफिरिका (55) पत्नी स्व. रामफेर रविवार शाम बारिश कम होने के बाद खेत में घास काटने गई हुई थी। घास काटने के दौरान खेत के ऊपर से गया 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार अचानक टूट कर उसके ऊपर ही गिर गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
कुछ ही दूरी पर स्थित खेत में मौजूद उसकी नातिन ने शोर मचाया तो आस पास में मौजूद ग्रामीण और परिजन भी पहुंच गए।
लेकिन बिजली होने की वजह से कोई पास में नहीं जा रहा था। ग्रामीणों ने जेई को सूचना देकर बिजली को कटवाई और इसकी सूचना दुधारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दुधारा पुलिस शव को खेत से उठाकर महिला के घर पर ले गई और जरूरी कार्यवाही को पूरा करवाते हुए शव को कब्जे में ले लिया।

Top 10 Casino Sites in India (2021)
ReplyDeletePlay Indian 서산휴게텔 online slots for real money at one of the best gambling sites in India. Claim your welcome bonus, free spins, and tons more! Rating: 4.4 · golden star Review betmove by Casino Sites marathon bet · Free 일본야구 분석 사이트 · Game