झांसा देकर टप्पेबाजों ने उड़ाए लाखों के जेवरात
सुलतानपुर : दिल्ली से मायके आ रही विवाहिता के लाखों के जेवरात बोलेरो सवार ने उड़ा दिए। भुक्तभोगी ने म
सुलतानपुर : दिल्ली से मायके आ रही विवाहिता के लाखों के जेवरात बोलेरो सवार ने उड़ा दिए। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सराय शहावन निवासी खुशबू पुत्री संतराम की शादी अंबेडकरनगर जनपद के बेवाना थाना क्षेत्र के बलईपुर निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। तबियत खराब होने पर वह शनिवार को वापस लौटी। एक बोलेरो चालक ने उसे झांसा देकर वाहन पर बैठा लिया। चालक ने बैग पीछे रखवा दिया। कोतवाली के बगिया चौराहा पर चालक ने कहा कि आप यहीं उतर जाओ, गांव में हमारी बहन का घर है उसे लेकर आता हूं।
काफी देर इंतजार के बाद भी बोलेरो चालक के वापस न आने पर जब महिला की नजर अपने बैग पर पड़ी तो देखा कि चैन टूटा हुआ है। उसमें रखा लगभग दो लाख रुपये का जेवरात व आठ हजार की नकदी गायब है। यह देखकर उसके होश उड़ गए। मामले की सूचना भुक्तभोगी ने कोतवाली में दी है। कोतवाल भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Comments
Post a Comment