मुख्यमंत्री योगी से मिला सिखों का प्रतिनिधिमंडल.. उत्तर प्रदेश में भी 'आनन्द मैरिज एक्ट' जल्द लागू करने की मांग


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को सिखों का एक प्रतिनिधिमंडल 'आनन्द मैरिज एक्ट' को यूपी में भी लागू करने की मांग को लेकर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी धर्मों व पंथों के अधिकारों को पूरा करने वाली है। इस मामले में कानूनविदों तथा विवाह से जुड़े विशेषज्ञों की राय लेकर जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी 'आनन्द मैरिज एक्ट' लागू किया जाएगा।

इस मौके पर सन्त लोंगोवाल फाउण्डेशन के सिख प्रतिनिधिमंडल ने सिखों की शादियां उनके अपने एक्ट आनन्द मैरिज एक्ट के अनुसार पंजीकृत कराने की मांग से सम्बंधित ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि हरियाणा, दिल्ली, झारखण्ड सहित अबतक पांच (5) राज्य आनन्द मैरिज एक्ट को अपने-अपने प्रदेशों में लागू कर चुके हैं, पर यह एक्ट अभी तक उत्तर प्रदेश में लागू नहीं किया गया है।

जबकि पंजाब और दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा सिख अबादी उत्तर प्रदेश में है। बताया कि अभी तक सिखों का विवाह हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत पंजिकृत होने के कारण गैर प्रवासी सिखों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को जगतगुरू महाराज श्री गुरू नानक देव जी का चित्र भी भेंट किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सिख भावनाओं का आदर करते हुये सर पर पटका व दस्तार बांधकर स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने सम्बंधित मामले पर सकारात्मक रुख प्रकट करते हुये कानूनविदों एवं विवाह मामले में अन्य विशेषज्ञों से राय लेकर एक्ट को उत्तर प्रदेश में भी लागू करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सरदार हरमिन्दर सिंह, सरदार जसवीर सिंह सचदेव, सरदार पतविन्दर सिंह, सरदार परमजीत सिंह सलूजा, सरदार अमनजोत सिंह शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें