प्यार में ये कैसा पागलपन? प्रेमी को पाने के लिए लड़की ने जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपनी ही सहेली की कर दी हत्या...
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार जब किसी से हो जाता है तो उसे पाने के लिए इंसान किसी भी हद को पार कर जाता है। कुछ इसी तरह की घटना हिलसा थाना इलाके में घटी है। जहां एक युवक से दो किशोरी प्यार करने लगी। इस बात का पता जब दोनोंको चला तो एक ने अपने प्रेमी को पाने के लिएअपनी सहेली को जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिला उसे मौत कीनींद सुला दिया। मरने से पहले छात्रा ने सहेली की करतूत का खुलासा अपने बयान में किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोरी को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका बदुआ गांव निवासी पूजा कुमारी है। पटेल नगर मोहल्ले में किशोरी को 17 जुलाई को जहरीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया गया था। इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हुई।
दोनों सहेलियां पड़ोस के एक युवक से लव करती थी। इसी खुन्नस में सहेली ने पूजा को जहर देकर रास्ते से हटा दिया।
दोनों किशोरी पटेल नगर में किराया के कमरे में रहकर बीए पार्ट वन में पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान दोनों मोहल्ले के एक युवक को चाहने लगी। कुछ दिनों बाद उन्हें आभास हो गया कि दोनों का लवर एक ही युवक है। इसके बाद एक छात्रा अपनी सहेली को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। 17 जुलाई को कोल्ड ड्रिंक में सल्फास घोल कर पूजा को पिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर आरोपी किशोरी ने उसके परिजनों को तबीयत खराब होने की सूचना दे दी। परिजन पूजा को इलाज के लिए पटना लेकर चले गए। मरने से पहले पूजा ने पुलिस को दिए फर्द बयान में सहेली की करतूत उजागर कर दी।
पटना में किशोरी की मौत के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद व दारोगा राजकिशोर सिंह ने कोचिंग सेंटर में छापेमारी कर हत्यारोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के गिरफ्तारी का कारण जानकर इलाके के नागरिक सन्न रह गए। अनुसंधानकर्ता दारोगा ने बताया कि मोनू नामक युवक को प्रेमी बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Comments
Post a Comment