रेप होने के बाद 8 दिनों से थानों के चक्कर लगा रही पीड़िता, पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस


 कासगंज। एक किशोरी से रेप का मामला सामने आयाहै। पीड़िता अपने साथ हुई आपबीती की शिकायत करने जब कासगंज में कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य गई तो पुलिस ने किशोरी की शिकायत लेना तो दूर बल्कि उसे थाने से ही भगा दिया।

इसके बाद किशोरी शनिवार को जिलाधिकारी कासगंज के पास गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारकिशोरी ने बताया कि 20 सितंबर को उसी के गांव के मुलायम सिंह ने बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे धमकाया भी. जब किशोरी इस संबंध में शिकायत करने थाने गई तो उसे वहां से भगा दिया गया।

किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके साथ रेप होने के बाद से ही वह आठ दिनों से थानों के चक्कर लगा रही है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला.

न तो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और न ही पीड़िता का मेडिकल करवाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें