तस्‍कर ने पुलिस को छकाया, हथकड़ी के साथ फरार हुआ सोनौली में पकड़ा गया


महराजगंज के इंडो नेपाल बार्डर के ठूठीबारी कोतवाली से गुरुवार को हथकड़ी के साथ एक तस्कर फरार हो गया। एसएसबी व पुलिस की टीम ने बुधवार को उसे 2 करोड़ 25 लाख रुपए मूल्य का मादक पदार्थ हेरोइन के साथ पकड़ा था।

रात भर पकड़ा गया तस्कर कन्हैया लॉकअप में बंद रहा। गुरुवार को उसको जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। फर्द लिखा जा रहा था। तस्कर को हथकड़ी पहना दिया गया था। इसी बीच मौका पाकर तस्कर फरार हो गया।

इस बारे में दीवान, मुंशी, कोतवाल और पहरे पर तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला तो वे बेचैन होकर ढूंढने लगे। पुलिस को यह मामला पचा पाना भी मुश्किल था। क्योंकि लिखा पढ़ी में वह दाखिल हो चुका है। उसे ढूंढने के लिए पूरे सर्किल की पुलिस लगा दी गई।

ऐसा माना जा रहा था कि वह सीमा पार कर नेपाल भाग गया। ठूठीबारी से लेकर सोनौली तक जांच शुरू हो गई। सोनौली में पुलिस ने कन्हैया को पकड़ लिया। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि भागे गए तस्कर को पकड़ लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें