बुखार के कहर पर प्रहार को तैयार टीम, तीन हिस्सों में बांटा शहर
स्वास्थ्य विभाग ने की व्यवस्था 32 वार्डों का को दूर करने का चलेगा अभियान।
मैनपुरी। बुखार के कहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। शहर को तीन हिस्सों में बांटकर जिम्मेदारों को कमान सौंपी गई है। तीन मलेरिया इंस्पेक्टर 32 वार्डों पर नजर रखेंगे। गंदगी और जलभराव वाले क्षेत्रों को साफ करने के लिए बडे़ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
जिले में बुखार लगातार पांव पसार रहा है। लगभग हर दूसरे घर में चारपाई बिछी है। जांचों में टायफाइड, मलेरिया, वायरल के साथ डेंगू पॉजिटिव आ रहा है।
मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इंतजामों में जुट गया है। शहर के 32 वार्डों को तीन हिस्सों में बांट दिया है। हर एक हिस्से की निगरानी की कमान मलेरिया इंस्पेक्टरों को सौंपी गई है। वार्डों में जलभराव और गंदगी का सर्वे करने के साथ ये इंस्पेक्टर वहां सफाई कराने की व्यवस्था भी करेंगे। कहां, कितनी मात्रा में दवा का छिड़काव कराना है और सफाई कैसे कराई जानी है, पालिका प्रशासन के साथ मिलकर इसका प्रबंध कराना होगा। इन्हें सौंपी गई कमान
- वार्ड नंबर 01 से 11 तक के लिए विवेक राजपूत।
- वार्ड नंबर 12 से 22 तक के लिए वीकेश कुमार।
- वार्ड नंबर 23 से 32 तक के लिए विवेक सेंगर। सभासद और सफाई नायक भी होंगे जिम्मेदार
मच्छरों के नाश और गंदगी के निस्तारण के लिए मलेरिया इंस्पेक्टरों के साथ स्थानीय सभासदों और सफाई नायकों की भी बराबर की जिम्मेदारी होगी। प्रतिदिन टीम को एक रजिस्टर बनाकर वार्डों के मुहल्लों का भ्रमण करना होगा। दवा का छिड़काव कराने के साथ सफाई करानी होगी। नगर पालिका का सहयोग मांगा गया है। बीमारियों के नाश के लिए विभागीय टीमों को जिम्मेदारी सौंप दी है। रोजाना मॉनीटरिग कराई जाएगी।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।

Comments
Post a Comment