यूपी: महिला ने बीच सड़क मनचले को सिखाया सबक, चप्पल से की पिटाई, जानिए क्या है मामला


गोंडा: यूपी के गोंडा में मनचले की हरकतों से तंग आ चुकी महिला के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। महिला ने बीच सड़क मनचले को पकड़ लिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली महिला के मुताबिक, बलवंतपुरवा का रहने वाला एक युवक काफी दिनों से उसका पीछा करता था। सुबह जब महिला चिंटू बाबा मंदिर के पास पहुंची तो युवक ने उसपर कमेंट किए। महिला ने युवक का बाल पकड़कर घसीट लिया और चप्पल निकाल उसे जमकर पीटा। महिला का पति कमाई के लिए बाहर रहता है और वह बच्चों के साथ घर पर रहती है।

मनचला युवक काफी दिनों से उसे तंग कर रहा था।

आते जाते पीछा करते हुए भद्दे कमेंट करता था, लेकिन वह लोक लाज के चलते कुछ नहीं करती थी। सोमवार को आखिरकार उसको सब्र का बांध टूट गया उसने सबके सामने सबक सिखाने की ठान ली। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक शिवम को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई में जुट गई है। सीओ सिटी कृपा शंकर कनौजिया ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंटू बाबा मंदिर पर एक महिला ने एक युवक की सरेआम पिटाई की है। युवक महिला को काफी दिनों से परेशान कर रहा था, जिससे परेशान महिला ने उसकी पिटाई की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है और इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें