20 रुपये का लालच देकर नाबालिग से बलात्कार का प्रयास


नोएडा। एक बुजुर्ग ने 20 रुपये का लालच देकर नाबालिग से रेप करने की कोशिश की। मामला नोएडा थाना 20 क्षेत्र के सेक्टर-31 का है।

जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 20 रुपये का लालच देकर नाबालिग के साथ बलात्कार करने की कोशिश की. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि इससे पहले लोगों ने आरोपी बुजुर्ग की जमकर पिटाई भी की. पीड़ित के परिजनों के मुताबिक इससे पहले भी लालच देकर आरोपी ने नाबालिग से कई बार छेड़छाड़ की है।

दरअसल, आरोपी ने एक नाबालिग को 20 रुपये का लालच देकर बुलाया और उसके साथ रेपकरने की कोशिश करने लगा. तभी नाबालिग ने शोर मचा दिया और आस-पास भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद मामले को जानकर वहां मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को जमकर पीटा और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें