बिजनेस शुरू करने वालों को मोदी सरकार का तोहफा, अब बिना गारंटी 20 लाख तक मिलेगा लोन
मोदी सरकार मुद्रा योजना के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए अब बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक लोन देगी. यह जानकारी एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी.
अगर आप कोई नया बिज़नेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं और उसके लिए लोन नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं तो मोदी सरकार का ये तोहफा आपके लिए है. मोदी सरकार मुद्रा योजना के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए अब बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक लोन देगी. पहले इसके तहत 10 लाख रुपये का लोन मिलता था. यह जानकारी एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी. दरअसल, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) पर बनी रिजर्व बैंक (RBI) की विशेषज्ञों की समिति ने यह सिफारिश की है. RBI ने MSME के आर्थिक और वित्तीय स्थायित्व के लिए दीर्घावधि के समाधान के लिए 8 सदस्यीय समिति का गठन किया था.
RBI ने की 20 लाख रुपये लोन देने की सिफारिश
इस समिति ने रिजर्व बैंक को अपनी रिपोर्ट दे दी है. रिपोर्ट में एमएसएमई और स्व सहायता समूहों के लिए 20 लाख रुपये तक लोन देने की सिफारिश की गई है. वहीं कमेटी ने मुद्रा लोन लिमिट को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की भी सिफारिश की है.
इस वजह से दिए ये सुझाव
जानकारों का कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो गई है. जिससे रोजगार कम पैदा हो रहे हैं. इसलिए आरबीआई की समिति ने सभी हालातों को देखते हुए यह सुझाव दिया है.

Comments
Post a Comment