कई महीनों से अलग परिवार को एक कराया


*गोरखपुर न्यूज*

*काफी महीनों से अलग थलग रह रहे चार परिवार राजी खुशी से हुए एक*


*चार परिवारों के बीच चल रहे महीनों के विवाद का समझा बुझाकर महिला प्रभारी ने कराया निस्तारण।*

*गोरखपुर/शादी के बाद अगर पति पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन हो जाये और पति पत्नी इन्ही मनमुटाव को लेकर अलग थलग रहने लगे तो इसका सबसे ज्यादा असर उनके बच्चों पर पड़ता हैं।दोनों के अलग अलग रहने से बच्चे अपने मां के प्यार से वंचित रह जाते है।लेकिन समझाने बुझाने से अगर पति पत्नी एक साथ रहने को राजी हो जाये तो इससे सराहनीय कार्य और कोई नही हो सकता।*
*आज महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह के अथक प्रयास से 4 परिवार हँसी खुशी से एक साथ रहने को राजी हुए।*

*पहला-- मामला प्रीति का अपने पति बेगराज निवासी ग्राम जंगल नकहा न0 1 थाना चिलुआताल के साथ चल रहा था।दूसरा-- मामला सुनैना देवी का अपने पति  राहुल शर्मा निवासी नौषण चौराहा थाना बेलीपार तीसरा-- मामला पूजा गुप्ता का अपने पति कन्हैया लाल गुप्ता निवासी अंसारी रोड थाना शाहपुर चौथा मामला--बबली का अपने पति किशन निवासी जंगल धूसड थाना पिपराइच के मध्य वैचारिक मतभेद व कुछ बातों को लेकर मनमुटाव चल रहा था।जिनको महिला थाना प्रभारी के अथक प्रयास व समझाने बुझाने के बाद एक साथ रहने को राजी किया गया। महिला थाना प्रभारी द्वारा लगातार किया जा रहा यह सराहनीय प्रयास अभी तक कई अलग थलग रह रहे परिवारों को मिला चुका है।उनका यह सराहनीय प्रयास वाकई में काबिले तारीफ है।*

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें