एमएस धोनी धोनी के सन्यास पर BCCI ने दिया ये बड़ा बयान




महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार टीम इंडिया के लिए वर्ल्‍ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे.

भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्‍ड कप  में सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से ही एक सवाल- महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास कब लेंगे? सबसे चर्चाओं में रहा है. पहले वेस्‍टइंडीज दौरे और फिर अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में न चुने जाने के बाद से धोनी के भविष्‍य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

चयन समिति से पूछा जा रहा है कि धोनी क्‍या आगे टीम इंडिया में खेलेंगे या नहीं?  वे कब तक सक्रिय रहेंगे? इसी बीच बीसीसीआई के एक अधिकारी ने साफ कर दिया है कि चयन समिति कभी भी धोनी से उनके संन्‍यास के बारे में नहीं पूछेगी. लेकिन एमएसके प्रसाद  की अगुआई वाली मौजूदा चयन समिति भविष्य की ओर देख रही है और सूत्रों के अनुसार 38 साल के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान धोनी उनकी योजनाओं में शामिल नहीं हैं.

पंत पहली पसंद पर धोनी से नहीं होगा संन्‍यास पर सवाल

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘चयन समिति एक मुद्दे पर स्पष्ट है. वे संन्यास को लेकर धोनी से कभी कोई सवाल नहीं पूछेंगे क्योंकि यह उनके दायरे में नहीं है. लेकिन जब तक वे प्रभारी हैं तो उनके पास टीम चुनने का अधिकार है और जहां तक उनका सवाल है तो ऋषभ पंत सभी प्रारूपों में उनके पहली पसंद के विकेटकीपर हैं.’

पंत, किशन और सैमसन को आजमाया जाएगा

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को सिर्फ 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं और चयन समिति नए पैनल के लिए योजना तैयार करना चाहती है जो बीसीसीआई चुनावों के बाद कार्यभार संभालेगा. अधिकारी ने कहा, ‘सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए तीन पसंद पंत, संजू सैमसन और इशान किशन हैं.’

धोनी ने टीम इंडिया को तैयार करने का समय दिया

इससे पहले शुक्रवार को एक चयनकर्ता ने कहा था कि धोनी ने अगले साल के टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया को तैयार करने का समय दिया. इसके लिए वे पर्याप्‍त समय दे रहे हैं और संन्‍यास का ऐलान नहीं कर रहे हैं. क्‍योंकि अगर ऋषभ पंत को चोट लग जाती है तो उनकी जगह लेने के लिए उचित विकल्‍प नहीं है. टीम इंडिया के चयनकर्ता अभी भी धोनी में भरोसा करते हैं. वे अभी भी टीम इंडिया के मददगार हैं.

धोनी जैसा फिनिशर नहीं
एक रिपोर्ट में चयनकर्ता के हवाले से कहा गया, 'टीम मैनेजमेंट को पता है कि वह (धोनी) क्‍या कर सकते हैं. फिनिशर के तौर पर आज भी उनका कोई विकल्‍प नहीं है. जिसने एक भी इंटरनेशनल मैच खेला है उसे पता है कि मैदान में कितना दबाव होता है. अगर हमारे पास फिनिशर होते तो क्‍या हम धोनी को ऊपर नहीं भेजते.'

बता दें कि धोनी आखिरी बार टीम इंडिया के लिए वर्ल्‍ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे. उन्‍होंने इस मैच में अर्धशतक लगाया था. अभी वे क्रिकेट से दो महीने के अवकाश पर हैं.

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें