*पुलिस की कार्यशैली से नाराज व्यापारी नेताओं ने डीएम व एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन*



*पुलिस की कार्यशैली से नाराज व्यापारी नेताओं ने डीएम व एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन*



गोरखपुर। चेंबर ऑफ कॉमर्स गोरखपुर  अध्यक्ष संजय कुमार सिंघानिया अपना सर कलम बीच चौराहे पर कराने को तैयार है  श्री सिंघानिया कई व्यापारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नगर को देने के वाद देने के बाद कहा कि।
 कोतवाली सहित अन्य क्षेत्रों में घटी टप्पेबाजी की घटनाओं के साथ प्रतिष्ठानों में चोरी एवं अन्य वारदातों का  पुलिस द्वारा खुलासा न करने पर उच्च अधिकारियों से खुलासा कराने के साथ व्यापारी समुदाय की सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई थी जिस से संबंधित थाने के लोग उनसे नाराज हो गए। श्री सिंघानिया का कहना है मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर गलत आख्या प्रस्तुत कर प्रार्थी की प्रतिष्ठा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत धूमिल कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बेवजह कोतवाली के वट्सएप ग्रुप से निकल दिया गया जिसकी शिकायत पर क्षेत्राधिकारी कोतवाली द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है उन्हें आशंका है कि उनके साथ कुछ गलत हो सकता है उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित पत्र में निशुल्क सुरक्षा देने की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन ने तत्काल हमारे प्रकरण पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो वह गांधीवादी तरीके से नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पर आमरण अनशन करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें