विद्युत विभाग की लापरवाही से जा सकती है कइयों जानें
गोरखपुर। गोरखपुर जिले के पिपराईच थाना क्षेेेत्र
के रक्षवापार गाँव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर को सप्लाई देने
वाली हाइवोल्टेज तारों का पोल जो काफी दिनों से टेढ़ा हुआ जो कभी भी गिर सकता है किसी के ऊपर गिर सकता है इस पोल के बगल में कुष्महि बाजार से पिपराईच रोड गया है इस रोड पर रोज कई सौ गाड़ियो का आना जाना है, ये पोल गिरा तो हाइवोल्टेज तार रोड पर किसी गाड़ी या किसी के ऊपर गिर सकता है , विद्युत विभाग की इस लापरवाही से बड़ी घटना घट सकती है , ये हाल है मुख्यमंत्री के जिले का तो बाकी जिलो का क्या हाल होगा , अगर कोई घटना घटती है तो इसके जिम्मेदारी किसकी होगी ।
मुख्यमंत्री के सख्ती के बावजूद जगदीशपुर हाइडिल के जेई और कर्मचारियों पर कोई प्रभाव नही पड़ रहा है।
रक्षवापार गांव के तारों की हालत भी जर्जर है कई बार तार गिर भी चुका है सूचना देने पर हाईडिल से कर्मचारी आते है कोरम पूरा कर के गाँव वालों से पैसा वसूल के चले जाते है।


Comments
Post a Comment