अयोध्या मामले की मुस्लिम पक्षकार की राहुल गांधी को चुनौती


🌐🆕 *अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार की राहुल को चुनौती, है हिम्मत तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में राजनीति करो’*

अयोध्या मामले (Ayodhya issue) के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) कांग्रेस (Congress) नेताओं और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कश्मीर (Kashmir) दौरे पर भड़क गए हैं. इकबाल अंसारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस से पूछा है कि देश में कई जगह मसले हैं, राहुल गांधी वहां क्यों नहीं जाते हैं. राहुल गांधी पाक अधिकृत कश्मीर जो भारत का अंग है, वहां जाकर राजनीति क्यों नहीं करते हैं? कश्मीर जाकर राजनीति क्यों कर रहे हैं राहुल गांधी?

इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) ने कहा कि जनता का बुरा हाल रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर देश में एक कानून का राज स्थापित किया है. धारा 370 के खत्म होने से कश्मीर के लोगों का भला हुआ है. राहुल और कांग्रेस (Congress) को देश की चिंता है तो पाकिस्तान जाकर मसला को हल करें. अन्य जगहों पर जाकर मसले को हल करें राजनीति करें.

उन्होंने कहा कि कश्मीर पर कोंग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए. बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) ने भरतीय मुसलमानों को वीर अब्दुल हमीद से तुलना किया है. देश के मुसलमान देश के लिए पाकिस्तान से लड़ने को तैयार हैं. पाकिस्तान हमेशा भारत से मुंह की खाता रहा है. वहीं कांग्रेस (Congress) कश्मीर पर राजनीति कर रही है. देश के हिन्दू-मुसलमान सिख व ईसाई अमन चाहते हैं. कांग्रेस (Congress) ने कश्मीर पर अपना फायदा उठाया है. कांग्रेस (Congress) की राजनीति अब खत्म होने वाली है.

बता दें कि कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) के नेतृत्व में विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल अनुच्छेद 370 हटने के मद्देनजर शनिवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने पहुंचे. हालांकि सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से लौटा दिया गया. प्रशासन ने उन्हें यह कहते हुए लौटा दिया कि जम्मू कश्मीर (Jammu kashmir) में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं. उनके दौरे से स्थित बिगड़ सकती है.

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें