देवरिया रुद्रपुर कोतवाल ने दिखाई दरियादिली


*ब्रेकिंग न्यूज देवरिया*


*रुद्रपुर कोतवाल ने दिखाई दरियादिली*

*घायल होकर सड़क पर तड़प रही महिला को पहुंचाया अस्पताल*


यूं तो हमने पुलिस को अनेकों रूप में कई बार देखा है तो वहीं अक्सर समाज में पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया भी ठीक नहीं रहता है पर जब वही पुलिस किसी की जिंदगी बचाकर उसे नयी जिंदगी दे तो फिर उसकी तारीफ तो लोग करते नही थकते।

जी हां हम बात कर रहे हैं देवरिया जिले के एक ऐसे पुलिस वाले की जिसने आज सुबह मानवता की अद्भुत मिशाल पेश किया जब सड़क हादसे में घायल होकर तड़प रही महिला को अपनी गाड़ी में रखकर अस्पताल पहुंचाया।

बता दें कि आज सुबह
सुभवती देवी निवासी बस स्टैंड रूद्रपुर अपने पति के साथ मोटर साईकल से देवरिया डॉक्टर के पास इलाज हेतु जा रही थी की रूद्रपुर ओर देवरिया कोतवाली के बॉर्डर पर अचानक चलती मोटर साईकल से गिरकर घायल हो गयी थी जिसके कारण सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लगी थी तभी देवरिया शहर में लगी vip duty में जा रहे कोतवाली प्रभारी टी.जे.सिंह ने रास्ते में लगी भीड़ को देख रुक गये उन्होंने अपने हमराहीयों के सहयोग से उक्त घायल हुई महिला को अपनी  गाड़ी में बैठा कर हॉस्पिटल पहुंचाया।

 कोतवाल के द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें