एडीजी जोन गोरखपुर ने जोन के सभी कप्तानों के साथ मीटिंग की दिए ये निर्देश
*एडीजी जोन, जोन के पुलिस अधीक्षकों के साथ की बैठक*
गोरखपुर। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एडीजी जोन दावा शेरपा गोरखपुर रेंज व बस्ती रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों के साथ अपने कार्यालय पर बैठक कर मुहर्रम गणेश चतुर्दशी त्योहार को लेकर सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने जनपदों में भ्रमण सील रहते हुए सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देशित करें कि अपने-अपने सर्किल व क्षेत्रों में भ्रमण सील रह कर त्योहारों को सकुशल संपन्न कराएंअपराधिक गतिविधियों को चिन्हीत किया जाये। लूट व चोरी की घटनाओं की रोकथाम पर विशेष ध्यान देते हुए यह बताया गया कि अपने-अपने जिले में भ्रमण कर व्यापारी बन्धुओं को बताए कि अपने-अपने दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरों को लगाये ताकि घटनाओं का शीघ्र अनावरण किया जा सके। लम्बित गैर जमानतीय वारण्ट का शत-प्रतिशत तामीला कराना सुनिश्चित करें। कि अपने-अपने जिले में महिलाओं एवं बच्चों से सम्बधित होने वाले घटनाओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें व अपने-अपने जिले में भ्रमणशील रहकर पूर्व में बनाये गये नाका प्वाइंट पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर प्रभावी ढंग से कार्यवाही करायें।किसी भी दशा में अवैध शराब का बिक्री किसी भी जिले में नहीं होना चाहिए यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारु रुप से संचालन हेतु अतिक्रमण पर विशेष ध्यान दिया जाय बैठक में प्रमुख रूप से आईजी रेंज गोरखपुर जय नारायण सिंह एसएसपी गोरखपुर डॉ सुनील गुप्ता पुलिस अधीक्षक महराजगंज रोहित सिंह सजवान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक देवरिया श्रीपत मिश्रा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्रा रहे मौजूद।

Comments
Post a Comment