एसपी कुशीनगर की सक्रियता से बची दो लोगो की जाने


*सक्रियता/कुशीनगर*

*♀पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की सक्रियता से बची दो लोगो की जान*

उतरप्रदेश में पुलिस के मानवीय चेहरा धीरे धीरे अब बदलने लगा है! यह सच ही कहा गया है की होनी तो अनहोनी है,रोक सके न कोय, जाको रखो सईया ,मार सके न को य!!यह पंक्ति उस समय औऱ सटीक बैठी जब रास्ट्रीय राज मार्ग 28 पर  दुर्घटना में घायल दो लोग तड़प रहे थे,औऱ वहाँ उपस्थित लोग तमाशबीन बने थे। *लेकिन उस रास्ते से गुजर रहे कुशीनगर जनपद के पुलिसअधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने ततपरता दिखाई, जिससे दोनों की जान बच गई।*

*आइये जानते है क्या है मामला*

आज गुरुवार को *पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा जोन कार्यालय गोरखपुर मीटिंग से देर शाम  को वापस आते समय थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत पकवा इनार एन0एच0-28 पर बाईक सवार दो युवक* क्रमशः मुकेश यादव सा0- रूदवालिया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर व सलीम अंसारी सा0- बांसडीला पाण्डेय थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, जो पूर्व से दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारें लावरिस हालत में पड़े तड़प रहे थे, रास्ते से गुजरने वाले लोग एक नजर उधर देख आगे बढ़ जा रहे थे।---फिर हुआ यह की भीड़ देख पुलिस अधीक्षक ने अपनी गाड़ी रुकवा खुद उन्हें सहारा देते हुये उन्हें सरकारी वाहन से यथाशीघ्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया मय हमराहियों के भेजवाया , व उनके सुचारू उपचार की व्यवस्था करवाते हुए थानाध्यक्ष कसया को घायल युवकों के परिजनों सूचित करनें हेतु निर्देशित किया । जैसे ही यह खबर लोगो तक पहुची की लोगो ने उनकी इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंशा करने लगे। *औऱ वही लोगो द्वारा यह कहावत एक बार फिर चरित्तार्थ हो गई की---जाको रखो-----!!*

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें