Breaking News : कुशीनगर में बड़े अंतरराष्ट्रीय चोर गिरफ्तार
*प्रेस नोट / सराहनीय कार्य*
*अन्तर्राष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का सरगना सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार चोरी के 3 अदद चार पहिया लग्जरी वाहन व अवैध शस्त्र बरामद-*
जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 पड़रौना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.08.2019 को वाहन चेकिंग के दौरान खिरकिया बाजार के उत्तर आम के बाग के पास से 04 अभियुक्तों 1-दिलीप कुमार सिंह उर्फ दिलीप चौहान S/O सजन लाल नि0 गंगइचा थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर, 2-श्याम सुन्दर शर्मा S/O स्व वंका ठाकुर सा0 लगुनिया थाना पहाड़पुर जिला मोतीहारी पूर्वीचम्पारण बिहार, 3-धर्मपाल साहनी S/O मदन साहनी सा0 तेलुआ थाना नौतन जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, 4-विनोद पासवान पुत्र मोतीलाल पासवान नि0 रामपुर सोहरौना थाना हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार उनकी निशान देही पर चोरी 03 अदद बोलेरो व अभियुक्तगण के कब्जे तीन अदद नाजायज तमन्चा, तीन अदद कारतूस, दो अदद फायर शुदा कारतूस व वाहन चोरी करने के उपकरण जिससे वे कोड भाषा में प्लान कहते हैं की बरामदगी की गयी है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 390/19 अन्तर्गत धारा 307, 41/411,413 भा0द0वि0 व क्रमश: मु0अ0अ0391/19,392/19,393/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लखनीय है कि उ0नि0 विवेकानन्द यादव व हमराहीयों द्वारा चेकिंग की जा रही थी। एक लाल रंग की बेलेरो को चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा इसकी सूचना उ0नि0 विवेकानन्द द्वारा प्रभारी निरीक्षक को जरिये दूरभाष दिया गया। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा खिरकिया आम के बाग के पास घेराबन्दी की गयी तो स्वयं को घिरा देख अभियुक्तगण गाड़ी से पुलिस टीम पर फायर करते हुये भागे जिन्हें घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से 3 अदद तमन्चा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी के दो और चार पहिया बोलेरो वाहन बरामद हुआ। गिरोह का सरगना अभियुक्त दिलीप चौहान निवासी गंगइचा थाना दुधारा जनपद सन्तकबीर नगर ने पुचताछ में बताया कि अपने साथी धर्मपाल साहनी निवासी तेलुआ थाना नौतन जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार व अन्य साथियों के साथ चार पहिया वाहन से रेकी कर रात्रि में चार पहिया वाहन चुराते हैं तथा बिहार निवासी श्याम सुन्दर शर्मा व नेपाल निवासी मैनेजर को चुराया गया वाहन ले जाकर बेच देते हैं। सभी चोरी के वाहन नेपाल, बिहार, सिलीगुड़ी, आसाम आदि स्थानों पर बेच देते हैं। सरगना दिलीप चौहान विगत 13 वर्षों से वाहन चोरी में संलिप्त रहा है तथा अबतक सैकड़ों वाहन चोरी कर बेच चुका है। इसका साथी विनोद पासवान निवासी हाटा जनपद कुशीनगर शातिर वाहन चोरी के साथ लूट का काम भी करता है। वर्ष 2014 में बुलन्दशहर में एक सनसनीखेज ज्वेलरी के शो रुम में दिनदहाड़े लूट की घटना में संम्मलित होना विदित हुआ है जिसमें लगभग 02 करोड़ से अधिक की लूट की गयी थी।
* अभियुक्त विनोद पासवान अपराधिक इतिहास-*
*अभियुक्त का ज्ञात अपराधिक इतिहास निम्नवत तथा अन्य अपराधिक इतिहास के संबन्ध में छानबीन की जा रही है।*
1-मु0अ0सं0 693/14 धारा 412,120बी,395,398 भादवि थाना को0 नगर बुलन्दशहर।
2- मु0अ0सं0 714/14 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना को0 नगर बुलन्दशहर।
3- मु0अ0सं0 311/15 धारा 2/3 गुण्डा एक्ट थाना को0 नगर बुलन्दशहर।
4-मु0अ0सं0 334/06 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ठुठीभार जनपद महराजगंज।
5-मु0अ0सं0 149/08 धारा 392 भादवि थाना कुचाय कोट बिहार
6- मु0अ0सं0 172/10 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कुचाय कोट बिहार
*विवरण बरामदगी -*
1. वोलेरो वाहन -03 अदद ।
2. नाजायज तमन्चा- 03 अदद ।
3. जिन्दा कारतूस –03 अदद 12 बोर।
4. फायरशुदा कारतूस- 02 अदद 12 बोर।
5. चेन कटर - 01 अदद।
6. प्लान- 04 अदद।
*गिरफ्तार अभियुक्तण -*
1. दिलीप कुमार सिंह उर्फ दिलीप चौहान S/O सजन लाल नि0 गंगइचा थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर।
2. श्याम सुन्दर शर्मा S/O स्व वंका ठाकुर सा0 लगुनिया थाना पहाड़पुर जिला मोतीहारी पूर्वीचम्पारण बिहार।
3. धर्मपाल साहनी S/O मदन साहनी सा0 तेलुआ थाना नौतन जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार।
4. विनोद पासवान पुत्र मोतीलाल पासवान नि0 रामपुर सोहरौना थाना हाटा जनपद कुशीनगर।
*बरामदगी / गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री मिथिलेश कुमार राय थाना को0 पड़रौना कुशीनगर।
2. उ0नि0 श्री विवेकानन्द यादव थाना को0 पड़रौना कुशीनगर।
3. का0 जमील खान थाना को0 पड़रौना कुशीनगर।
4. का0 हिमांशु सिंह थाना को0 पड़रौना कुशीनगर।
5. का0 अनिल सिंह थाना को0 पड़रौना कुशीनगर।
6. का0 प्रदीप थाना को0 पड़रौना कुशीनगर।
7. का0 योगेन्द्र यादव थाना को0 पड़रौना कुशीनगर।
8. का0 विजय पाल थाना को0 पड़रौना कुशीनगर।
9. का0 विजयबहादुर सिंह थाना को0 पड़रौना कुशीनगर।
10. का0 लालबहादुर यादव थाना को0 पड़रौना कुशीनगर।
11. का0 अखिलेश थाना को0 पड़रौना कुशीनगर।
*मीडिया सेल*
*जनपद कुशीनगर।*



Comments
Post a Comment