योगी और प्रधान ने लगाई सौगातों की झड़ी, बोले-19 हजार करोड़ रुपए से हो रहा गोरखपुर का विकास
गोरखपुर हमारी सभ्यता, धर्म का पवित्र स्थान है। यूपी से कई लोगों ने दिल्ली की गद्दी सम्भाली है लेकिन कोई मोदी या योगी नहीं बन पाया है। 19000 करोड़ रुपये से गोरखपुर का विकास हो रहा है।
यह बातें केंद्रीय पेट्रोलियम एवं स्पात मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कही। वह बुधवार को धुरियापार चीनी मिल परिसर में जनता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में गोरखपुर खाद कारखाने से किसानों को यूरिया मिल जाएगा। अब तक 66 प्रतिशत काम हो चुका है। 204 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बोटलिंग प्लांट का 5 साल पहले शिलान्यास किया था। आज वह शुरू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कहते हैं।
1050 करोड़ रुपया खर्च कर हम यहां 2 बॉयोफ्यूल लगा रहे हैं। हम किसानों से पुआल खरीदेंगे और उससे गैस बनाएंगे।
यह बॉटलिंग प्लांट ना सिर्फ गोरखपुर में एलपीजी अपूर्ति की समस्या का निवारण करेगा साथ ही यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकसित भारत का जो स्वप्न देखा है , हमारा लक्ष्य है कि गोरखपुर की उसमे एक अग्रणी भूमिका हो।
श्री प्रधान ने कहा कि शहर के कचरा और गोबर से हम गैस बनाएंगे। वाराणसी से गोरखपुर तक साढ़े पांच सौ करोड़ खर्च कर गेल ने गैस पाइपलाइन लगा दी है। इससे लोगों के घरों में सीधे पाइपलाइन से गैस आएगी। वर्ष 2022 तक आते-आते सभी गरीबों के सिर पर छत, ईधन, शौचालय, बिजली रहेगी। कल मोदीजी का जन्मदिन था और आज दो राष्ट्रसन्तों को हमने श्रद्धांजलि दी।
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
1-गेल द्वारा 550 करोड़ की लागज से बनाई गई गोरखपुर-वाराणसी गैस पाइपलाइन का लोकार्पण, यह खाद कारखाने को गैस सप्लाई देगी, जिससे यूरिया बनेगा
2-टोरेंट की गोरखपुर सिटी घरेलू गैस कनेक्शन योजना का लोकार्पण
3-टोरेंट द्वारा तैयार किए गए दो सीएजनजी स्टेशनों का लोकार्पण
4-भारत पेट्रोलियम की 62 करोड़ की एलपीजी बॉटलिंग प्लांट बैतालपुर का लोकार्पण
5-सहजनवा के गीडा में 204 करोड़ की लागत से बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण
6-धुरियापार चीनी मिल परिसर में 150 करोड़ की लागत से बायोफ्यूल सीबीजी प्लांट का शिलान्यास
7-धुरियापार चीनी मिल परिसर में 900 करोड़ की लागत से सेकेंड जेनरेशन एथेनॉल प्लांट की शिलान्यास

Comments
Post a Comment