गोरखपुर में इस साल सड़क दुर्घटना में अब तक 318 की मौत , चालान साढ़े सात करोड़
गोरखपुर. नये मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) में गाड़ियों के सड़क पर चलने को लेकर जो प्रावधान है, उसे और सख्त कर दिया गया है. सड़क पर अगर आप रूल का उल्लघंन करते हैं तो आप पर सख्त कार्रवाई और सख्त जुर्माना लग सकता है. नये एक्ट का असर गोरखपुर (Gorakhpur) की सड़कों पर देखने को मिल रहा है. लोग हेलमेट लगाकर अपनी गाड़ी निकाल रहे हैं, साथ ही पूरा कागजात भी रख रहे हैं. पर गाड़ी चलाने के तरीके की समस्या सबसे बड़ी है. लोग एक-दूसरे आगे निकलने की होड़ में लगे रहते है, तभी एक्सीडेंट भी खूब हो रहे हैं. अगस्त महीने में ही मोहद्दीपुर में एक कार चालक ने छह लोगों को अपनी कार से उड़ा दिया, जिसके बाद छह लोग घायल हो गये थे, कार चालक को गिरफ्तार भी किया गया.
अगर हम आकड़ों की बात करें तो इस साल जनवरी से लेकर अगस्त तक अब तक कुल 683 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जनमें से 318 लोगों की मौत हुई है. 443 लोग घायल हुए हैं. जिले में जितनी भी मौत हुई हैं, उसमें गलत तरीके के वाहन चालने का मामला सामने आया है. वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा 57 हजार चालान अलग-अलग मदों में काटा गया है, जिसमें साढ़े सात करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है.
हेलमेट और प्रदूषण के 2035 मामले
वहीं आरटीओ प्रवर्तन डीडी मिश्रा का कहना है कि ओवर स्पीड पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. अगस्त महीने में गोरखपुर मंडल में 16 गाड़ियों पर ओवर स्पीड के मामले में पकड़ा गया था, जिसमें से पांच लोगों के लाइसेंस को भी सस्पेंड कर दिया गया है. इसी तरह से ओवरलोडिंग के 256 मामले पकड़े गये हैं. वहीं आरटीओ के द्वारा हेलमेट और प्रदूषण के 2035 मामले गोरखपुर मंडल में पकड़े गये हैं, जबकि सीट बेल्ट नहीं बांधने वालों 651 लोगों पर कार्रवाई की गयी है.
जनवरी से अगस्त तक की सड़क दुर्घटना और मौत व घायलों के आंकड़े
जनवरी- 70 रोड एक्सीडेंट, 35 मौत, 46 घायल
फरवरी- 62 एक्सीडेंट, 30 मौत, 33 घायल
मार्च- 83 एक्सीडेंट, 39 मौत, 53 घायल
अप्रैल- 85 एक्सीडेंट, 39 मौत, 56 घायल
मई- 90 एक्सीडेंट, 41 मौत, 51 घायल
जून- 122 एक्सीडेंट, 49 मौत, 92 घायल
जुलाई- 65 एक्सीडेंट, 48 मौत, 40 घायल
अगस्त- 106 एक्सीडेंट, 37 मौत, 72 घायल
कुल- 683 एक्सीडेंट, 318 मौत, 443 घायल

Comments
Post a Comment