गौ प्रेम पर बोले सीएम योगी- मेरी 350 से ज्यादा गायों को मैं नाम से जानता हूं, वे मुझे पहचानती थीं


सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi adityanath) ने कहा कि 'पहले मैं हर किसी को उनके नाम से बुलाता था और गायें आ जाती थीं. '

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का गौ प्रेम किसी से छिपा नहीं है. वह चाहे राजधानी लखनऊ (Lucknow) में हों या गोरखपुर स्थित मठ में, वे कभी गो सेवा करना नहीं भूलते. कहा जाता है कि गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ पीठ में करीब 300 से ज्यादा गायें हैं और सभी को सीएम योगी उनके नाम से जानते हैं.

बता दें कि सीएम बनने के कुछ दिनों बाद ही योगी आदित्यनाथ ने जिलों में कान्हा गोशाला खोलने के आदेश दिये थे ताकि गायों को इधर-उधर भटकना न पड़े.

इसी से जुड़े कुछ सवालों पर  एक इंटरव्यू में सीएम योगी ने खुल कर बात की. सीएम योगी से राहुल जोशी ने सवाल किया कि 'कहा जाता है कि यहां 300-350 गायें हैं और एक समय था जब आप उनमें से प्रत्येक को उनके नाम से जानते थे. आपने उनमें से हर एक को खिलाया. आपने इसे किस तरह से मैनेज़ किया?'

इसके जवाब में योगी ने कहा कि 'पिछले 2.5 वर्षों में, मेरा कनेक्शन टूटा है. नहीं तो यहाँ की 350 गायें और उनके बछड़े मुझे जानते थे. पुरानी गायें तो मुझे पहचानती हैं. हालांकि, नए बछड़े मुझे पहचान नहीं पाए हैं क्योंकि मुझे अब महीने में केवल एक बार यहां आना होता है. और कभी-कभी ऐसा होता है कि मैं अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण यहां नहीं आ पा रहा हूं.

सीएम योगी ने कहा कि 'अन्यथा पहले मैं हर किसी को उनके नाम से बुलाता था और गायें आ जाती थीं. यह वास्तव में अच्छा लगता था. मेरे काम के कारण उनसे जुड़ाव कुछ कम हो गया है. यहां की हर गाय का भारतीय मूल की है. गिर, साईवाल की स्थानीय प्रजातियाँ यहाँ हैं. कुछ हरियाणा से हैं. अन्य अच्छी गुणवत्ता वाले गोजातीय भी यहाँ हैं.'

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें