खुद बोले इमरान खान, भारत के आर्टिकल 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान 'सदमे में'
पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने खुद एक भाषण में कहा है कि जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्छेद-370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान सदमे में है.
पाकिस्तान. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने शुक्रवार को एलओसी (LoC) का दौरा किया. जहां पर इलाके में तनाव के बीच बॉर्डर पर हालिया परिस्थितियों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई. एएनआई के मुताबिक इमरान खान ने पाकिस्तान के रक्षा और शहीद दिवस के मौके पर LoC का दौरा किया.
बता दें कि इसी दिन को 'कश्मीर के साथ एकजुटता का घंटा' (Kashmir Solidarity Hour) भी मनाया गया.
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी इस मौके पर मौजूद रहे. इस मौके पर पाकिस्तान के रभा मंत्री परवेज खट्टक, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और कश्मीर पर बनाई गई स्पेशल कमेटी के चेयरमैन सैय्यद फख़र इमाम भी मौजूद रहे.
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (ISPR) के अनुसार अपनी इस यात्रा के दौरान पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को LoC पर चल रही परिस्थितियों की जानकारी दी गई.
एक बयान में दावा किया गया, इमरान खान ने पाकिस्तान की ओर से कथित तौर पर भारत की ओर से किए गए युद्धविराम का जबरदस्त जवाब देने की तारीफ की साथ ही कथित तौर पर भारत की आक्रामकता का जवाब देने को पाकिस्तान तैयार रहेगा यह बात भी कही.
इस यात्रा के दौरान, खान ने वहां मौजूद सैनिकों और मारे गए सैनिकों के परिवारों से भी मुलाकात की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत सरकार के अनुच्छेद 370 हटाए जाने और जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) को विशेष दर्जा (Special Status) दिए जाने के कदम से सदमे में है. इसके जवाब में, इमरान ने फिर अपना पुराना राग अलापते हुए हर शुक्रवार को कश्मीर के साथ एकजुटता का घंटा मनाने की बात भी कही. हालांकि पहले ही हफ्ते में इमरान खान का यह अभियान फुस्स हो चुका है. कई सारे सरकारी प्रयासों के बावजूद भी पाकिस्तान में इस अभियान में चंद लोगों की भीड़ इकट्ठी नहीं हो सकी थी. कुछ लोगों के सड़क पर उतरने के बाद इस अभियान के आगे जारी रहने के बहुत कम ही आसार नज़र आ रहे हैं. इस अभियान के असफल होने से पाकिस्तानी हुकूमत एक बार फिर से गुस्से में है.

Comments
Post a Comment