लोगों से पूछा देश का सबसे मजबूत पीएम कौन लगा, 66 फीसदी जनता एक सुर में बोली



भारत में कई ऐसे प्रधानमंत्री हुए जिनको लोग आज भी याद करते हैं और उनके काम को सराहते हैं। इनमें जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर कई नाम आते हैं। हालांकि एबीपी न्यूज ने जनता का मूड जानने के लिए एक सर्वे किया। इस सर्वे में जनता से पूछा गया कि आजाद भारत का सबसे मजबूत प्रधानमंत्री उनको कौन लगता है तो 66 फीसदी लोगों ने ये नाम लिया।

जानें लोगों को कौन लगा सबसे मजबूत पीएम

एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर इस सर्वे को अंजाम दिया। सर्वे में जब लोगों से सबसे मजबूत पीएम के बारे में सवाल किया गया तो करीब 10 फीसदी लोगों ने इंदिरा गांधी का नाम लिया।

वहीं लगभग 9.7 प्रतिशत लोगों ने नेहरू को देश का सबसे मजबूत पीएम बताया। वहीं 9.7 फीसदी लोगों ने अटल जी का नाम लिया तो 6.2 फीसदी लोगों ने कोई राय जाहिर नहीं की। वहीं 66.7 फीसदी लोगों ने एक सुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया।

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे

इस सर्वे को मोदी सरकार के 100 दिन के कामकाज पूरे होने पर किया गया था। इस सर्वे में देश का मूड जानने की कोशिश की गई थी। इस दौरान लोगों से सरकार के साहसिक फैसले के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था अनुच्छेद 370 को हटाने का फैसला सबसे साहसिक था। इसके अलावा तीन तलाक बैन से लेकर मोटर व्हीकल एक्ट भी बड़े फैसलों में शामिल रहा। 54 फीसदी लोगों ने अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का समर्थन किया।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें