7 साल बेटी का रेप कर की थी हत्या, अब मिली मौत की सजा
इस पूरे मामले में कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करते हुए मामला दर्ज होने के 22 महीने के अंदर ही इस पर अपना फैसला सुना दिया है.
आगरा। अपनी ही 7 साल की बेटी का रेप कर उसकी हत्या कर देने वाले आरोपी को आखिर सजा मिल ही गई. अब दोषी पिता को स्थानीय अदालत ने मौत की सजा सुनाई है. इस पूरे मामले में कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करते हुए मामला दर्ज होने के 22 महीने के अंदर ही इस पर अपना फैसला सुना दिया है.
यह वारदात आगरा में हुई थी.
जानकारी के अनुसार 24 नवंबर, 2017 को आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी सात साल की बेटी को सोते समय अगवा किया और बलात्कार करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
आगरा में विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश ने व्यक्ति को बच्ची के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने का दोषी करार देते हुए उसे मौत की सजा सुनाई. दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

Comments
Post a Comment