फोन पर बात करते हुए सांपों के जोड़े पर जा बैठी महिला, हुआ ये हाल


गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रियांव गांव में एक अजीब घटना घटी। यहां गीता नाम की एक महिला फोन पर बात करते हुए पलंग पर बैठ गई लेकिन उसे अंदाजा नहीं थी कि पलंग पर पहले से सांपों का एक जोड़ा था जिनके ऊपर वह जा बैठी थी। इतने में महिला को सांप ने काटा और मौके पर उसकी मौत हो गई।परिवार के लोगों ने बताया कि महिला फोन पर थाईलैंड में काम करने वाले अपने पति के साथ बातचीत कर रही थी कि इतने में घर में घुसे सांपों का एक जोड़ा पलंग पर पहुंच गया और प्रिंटेड चादर के साथ खेलने लगा। सांप के काटते ही गीता बेहोश हो गई।

परिवार वाले आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।महिला की अस्पताल में मौत के बाद जब परिवार वाले घर वापस लौटे तो सांपों के जोड़े को पलंग पर ही खेलता पाया।

इस सब से गुस्साए पड़ोसियों ने सांपों को पीट पीटकर मार डाला। एक सांपों के एक्सपर्ट ने बताया कि जब महिला सांपों के जोड़े पर बैठी तब वे संभोग की अवस्था में थे।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें