युवती की तलाश में पुलिस ने जंगल में चलाया सर्च अभियान
गोरखपुर। चौरीचौरा कस्बे की अपहृत युवती की तलाश में बुधवार को खोराबार, पिपराइच और चौरीचौरा पुलिस ने जंगल में संयुक्त सर्च अभियान चलाया। पिता के मोबाइल पर भेजे गए स्थान को पुलिस ने जंगल में तलाश किया लेकिन खास सफलता हाथ नहीं लग सकी। उधर, एसएसपी ने घटना के पर्दाफाश के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया है।
चौरीचौरा कस्बे में रहने वाले एक बेसिक शिक्षक की 23 वर्षीय बेटी भोपाबाजार में एक मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनी की फ्रेंचाइजी में काम करती है। वह मंगलवार की सुबह 9 बजे घर से ऑफिस के लिए निकली। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर से 11.45 बजे पिता के मोबाइल पर बंधक बनाकर युवती की खून से लथपथ फोटो भेजी गई। पिता ने शाम चार बजे तस्वीरें देखी तो अवाक रह गए।
तस्वीर के साथ बेटी की हत्या की भी बात लिखी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तफ्तीश में जुट गई। बुधवार को पुलिस ने भोपा बाजार, मुंडेरा बाजार की दुकानों और लोगों के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला। सूत्रों की माने तो पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ चौरीचौरा इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय बुधवार की सुबह शिक्षक के घर पहुंच कर ढांढस बंधाया और युवती के जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया।
बाइक से युवती के जाने का दावा
स्थानीय लोगों के अनुसार घर से थोड़ी दूरी से युवती हेलमेट लगाए युवक के साथ बाइक से जाती देखी गई। सूत्र की माने तो पुलिस को बाइक पर युवक के साथ जाते फुटेज भी मिल गया है। वह बाइक से सेन्ट्रल एकेडकी स्कूल की तरफ जाते दिख रहे है। पुलिस इस दिशा में जाच कर रही है।
मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
युवती की तलाश में एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने क्राइम ब्रांच के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया है। सर्विलांस टीम युवती के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस को युवती का किसी युवक से सम्पर्क का भी अंदेशा है। जंगल में बंधक बनाकर फ़ोटो खींचना, फिर भेजना समेत अन्य पहलुओं पर भी पुलिस काम कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
रजही में शव मिलने की अफवाह पर हलकान रही पुलिस
बुधवार की सुबह रजही जंगल में एक युवती का शव मिलने की अफवाह फैल गई। अफवाह पर पुलिस हलकान रही। चौरीचौरा, पिपराइच, खोराबार सहित अन्य पुलिस फ़ोर्स रजही जंगल मे गई और पूरे जंगल को खंगाल डाली लेकिन किसी युवती की लाश नहीं मिली। चौरीचौरा इंस्पेक्टर ने बताया कि पिपराइच, चौरीचौरा और खोराबार की पुलिस ने जंगल मे सर्च आपरेशन चलाया लेकिन न तो कहीं कोई शव मिला और नहीं फोटो में दिख रहे स्थान का ही पहचान किया जा सका।
युवती के अपहरण की घटना में पुलिस फ़ोर्स बरामदगीं का प्रयास कर रही है। सभी बिंदुओ पर जांच चल रही है। युवती को बरामद करना पुलिस के लिए बड़ी चुतौती है। उसके बरामद होने के बाद ही घटना के पीछे का कारणों का पता लगाया जा सकेगा।
सुमित शुक्ला, सीओ चौरीचौरा

Comments
Post a Comment