महराजगंज के इस गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
महराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुआ के दिखने का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार की शाम करीब सात बजे कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द गांव के बागीचे में तीन तेंदुआ पहुंच गए। सूचना देने के बाद भी रात आठ बजे तक कोई वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोग दहशत में रहे।
,
जंगल में दखल होने से अब हर मौसम में तेंदुआ गांवों की ओर रुख करने लगे हैं। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा खुर्द में रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 27/3 पर पश्चिमी ओर बागीचे में मादा तेंदुआ व दो बच्चे दिखायी दिए। गेट मैन ने तेंदुआ को देखते ही शोर मचाया।
आसपास के लोग भारी संख्या में पहुंच गए, लेकिन किसी ने उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटायी।
टार्च जलाने पर तेंदुआ छिप जाता रहा। कुछ लोग हिम्मत जुटाते हुए तेंदुआ की तलाश करते रहे। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन रात आठ बजे तक कोई नहीं पहुंच सका था। दहशत में आए लोग अपने स्तर से तेंदुआ की तलाश करते रहे।

Comments
Post a Comment