बड़ी गिरावट आई सोने की कीमत में, जानें चांदी के भाव


नई द‍िल्‍ली: आज सोमवार को सस्‍ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी लुढ़की। दिल्ली सरार्फा बाजार में मांग कमजोर होने से सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी दिवस में सोने में गिरावट का रुख रहा। सोना 200 रुपए लुढ़ककर इस माह के निचले स्तर 39370 रुपए प्रति दस ग्राम पर बिका। चांदी 400 रुपए टूटकर 48100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

जानें व‍िदेशों में सोना चांदी

विदेशों में सप्ताहांत की तुलना में भावों में मजबूती नजर आई। सोना सप्ताहांत के 1506.70 डालर की तुलना में 1507.01 डालर प्रति ट्राय औंस पर मजबूत था। चाँदी हाजिर 18.16 डॉलर की तुलना में 18.07 डालार प्रति औंस पर नरम थी।

वहीं स्थानीय बाजार में कीमती धातुओं में लगातार चौथे कारोबारी दिवस में गिरावट रही।

सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये टूटकर 39,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर बाजार बंद होते समय 39,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये फिसलकर 39,400 रुपये पर आ गयी। जबक‍ि पिछले सप्ताह बुधवार को सोना स्टैंडर्ड 40470 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकार्ड स्तर पर बिका था। इसकी तुलना में सोना एक हजार रुपए पिछले चार कारोबारी दिवस में टूट चुका है।

बता दें कि वैश्विक दबाव और मांग कमजोर होने चाँदी में भारी गिरावट रही। चाँदी हाजिर 400 रुपये टूटकर 48,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। पिछले सप्ताह मंगलवार को चांदी 51600 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी थी। चाँदी वायदा 427 रुपये कमजोर पड़कर 47,458 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली हालांकि 20-20 रुपये गिरकर क्रमश: 1,020 और 1,030 रुपये के प्रति सिक्का रह गया।

दोनों कीमती धातुओं की आज की कीमत

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम= 39,370 रुपये

सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम =39,200 रुपये

चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम= 48,100 रुपये

चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 47,458 रुपये

सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 1020 रुपये

सिक्का बिकवाली प्रति इकाई=1,030 रुपये

गिन्नी प्रति आठ ग्राम = 30,400 रुपये

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें