अब गांव गांव होमगार्ड्स पढ़ाएगे यातायात का पाठ : एसपी ट्रैफिक
गोरखपुर। एक कहावत है कि अकेला चना भाड़ नही फोड़ता है ये कहावत कुछ यूं सच हो रही है क्योंकि मुख्यमंत्री के शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाना एक बड़ी चुनौती थी पिछले सवा दो साल पहले गोरखपुर की सरजमीं पर पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा की पोस्टिंग शहर में हुई और तब से लेकर आज तक गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़े बड़े प्रयास किये गए इन सब के बीच तमाम आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला लेकिन एसपी टैफिक और उनकी टीम का मनोबल यातायात व्यवस्था के प्रति कभी कम नही हुआ और लगातार शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार करते गये। कहते है अगर राजा निर्भिक निडर निष्पक्ष और ईमानदारी हो तो सारे फैसले सही लेता है और फैसला लेने में और मज़ा तब आता है जब राजा खुद को राजा ने समझ कर अपनी पूरी टीम को ही राजा समझे और हर फैसले में अपनी टीम का पूरा सहयोग लेता रहे।
कुछ ऐसा ही अब गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के बाद गाँव गाँव यातायात के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए अब होमगार्ड्स का सहयोग लिया जा रहा है अब प्रत्येक इतवार को करीब 100 होमगार्ड्स अपने अपने गाँव या आस पास के इलाके में जा कर लोगो को इकट्ठा करके यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे पिछले रविवार से इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है इस अभियान से एक सबसे बड़ा फायदा ये है की तमाम होमगार्ड्स को उनके गांव के लोग ही महत्व नही देते थे लेकिन जब से इन होमगार्डस के द्वारा लोगो को जागरूक किया जा रहा है उनके गांव और आस पास के इलाके में उनको इज़्ज़त की नज़रों से देखा जा रहा है और साथ ही होमगार्डस को इसी बहाने छुटटी भी मिल जा रही है जितने भी होमगार्डस रविवार को जाते है वो सब वीडियो बना कर अपने एस पी ट्राफिक को भेजते है इससे ये पता चलता है कि उनके जवान सही से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। इस बड़े अभियान में यातायात पुलिस के टीआई सुनील सिन्हाल, टीआई ए. ए अंसार, टीआई, जेपी सिंह, लगातार होमगार्डस की निगरानी करते रहते है और कही पर भी अगर ज़रूरत महसूस होती है तो ये लोग वहा पहुच कर होमगार्डस का सहयोग करते है इससे उनका मनोबाल और बढ़ता है।

Comments
Post a Comment