हरदोई में सनसनीखेज वारदात...प्रेमिका के घर पैट्रोल से युवक को जिंदा जलाया


हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक को प्रेमिका के घर कमरे में बंद करके पेट्रोल डालकर जला डाला। इस घटना के बाद सदमे से उसकी मां की मृत्यु हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने आज यहां बताया कि कोतवाली शहर इलाके के भदैचा गांव निवासी अभिषेक का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि मध्यरात्रि को 24 वर्षीय अभिषेक चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और उसके बाद युवक की पिटाई की और उसे कमरे में बंद करके पेट्रोल डालकर आग लगा दी और बाहर से ताला डाल दिया। उन्होंने बताया कि मकान में आग लगी देखकर गांव वालों ने पुलिस को खबर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर अभिषेक को गंभीर हालत में बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि बेटे के साथ हुई वारदात की सूचना मिलने पर उसकी 5० वर्षीय मां रामबेटी जिला अस्पताल गई। अस्पताल में भर्ती बेटे की हालत देख रामबेटी ने सदमे के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। श्री सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस दलित युवक को जिंदा जलाने के आरोप युवती के फूफा राधे गुप्ता और उसकी बुआ डॉली गुप्ता को हिरासत में लेकर लेकर पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि युवती को भदैचा गांव में रहने वाली उसकी बुआ डॉली गुप्ता ने गोद लिया था। अभिषेक और शिवानी गुप्ता का प्रेम-प्रसंग काफी अर्से से चल रहा था। छह साल पहले दोनों घर से भाग थे।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें