गोलियों की तड़तड़ाहट से गुजा लालपुर , पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़


वाराणसी। जिले के लालपुर रिंग रोड के समीप ऐढ़े इलाका गुरुवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। क्राइम ब्रांच और झुन्ना पंडित गिरोह के दो शार्प शूटरों की आपस में मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों शॉर्प शूटर घायल हो गये। इन दोनों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी पुलिस और क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि 50000 रूपये का इनामी झुन्ना पंडित अपने साथियों के साथ लालपुर इलाके में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच व कैंट थाने की पुलिस ने लालपुर रिंग रोड ऐढ़े इलाके में बदमाशों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी कर दी।

इस बीच दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर सवार होकर सामने से आते दिखाई पड़े। जब पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। इस पर क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार बदमाश 15000 का इनामी शैलेश पटेल व 25000 के इनामी बदमाश दीपक राजभर की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें