शिक्षक करता था अभद्र इशारे , शिकायत पर छात्रा को दी धमकी



गोरखपुर. बेलघाट थानाक्षेत्र के धुरियापार स्थित एक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा ने एक शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र शुक्ला ने दर्ज मामले के आधार पर मंगलवार को बताया कि शिक्षक अश्विन गुप्ता दो हफ्ते से छात्रा को भद्दे इशारे कर रहा था. छात्रा ने स्कूल प्रबंधक से शिकायत की तो उसने प्रैक्टिकल सब्जेक्ट में नंबर कम कर देने की धमकी दी.

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि छात्रा की लिखित शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. शिक्षक की तलाश की जा रही है. स्कूल प्रबंधक राम प्रताप यादव ने इस बात से इनकार किया कि छात्रा ने कभी उससे यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी और उसने छात्रा को कम नंबर देने की धमकी दी थी.

बेलघाट के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने बताया कि स्कूल में बारहवीं की कक्षा बिना स्वीकृति के चल रही है. स्कूल को नोटिस भेजा गया था, लेकिन उसने बारहवीं की कक्षा बंद नहीं की. अब स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें