नदी में उतराती मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश


बस्ती-संतकबीरनगर सीमा पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम पुल के पास शनिवार को कठिनइया नदी में एक महिला की उतराती लाश दिखने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी मुंडेरवा सदानंद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
पुलिस का कहना है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना होने के कारण क्षत-विक्षत हो चुका है। चेहरे से पहचान कर पाना भी मुश्किल है। बस्ती के साथ संतकबीरनगर के भी थानों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत की वजह पूरी तरह साफ हो सकेगी।
परसा हज्जाम के पास स्थित कठिनईया नदी के पुल पर शनिवार को कुछ लोग मछली मारने के लिए कटिया लगा रहे थे।

तभी उनकी नजर पानी में उतराते महिला के क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के करीब आंकी जा रही है। उसने पीले रंग की साड़ी, कत्थई रंग का पेटीकोट, लाल रंग का ब्लाउज और दोनों हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ी पहन रखी थी।

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

यूपी: छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी