सोशल मीडिया पर युवती का फोटो वायरल, एफआईआर
गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र में युवती का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रभारी एसएसपी/एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रीतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती के पिता ने पहले थाने पहुंच कर बेटी की फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर वायरल करने की शिकायत की। पुलिस के गंभीरता से नहीं लेने पर उन्होंने प्रभारी एसएसपी डॉ. कौस्तुभ से मुलाकात की। उन्होंने गुलरिहा थाने को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। उनके आदेश पर पुलिस ने एक नामदज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है।

Comments
Post a Comment