ट्रेन की चपेट में आने से ट्रेनी सिपाही की मौत


संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से ट्रेनी सिपाही की मौत हो गई। घटना बरहदिया बाजार के जनता मार्ग रेलवे क्रासिंग की है। वह थाना कोतवाली खलीलाबाद के कसैला गांव कर रहने वाला था। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक सुबह टहल रहा था।

थाना कोतवाली खलीलाबाद के कसैला निवासी परमात्मा (25) पुत्र बाबूलाल मौर्या का उत्तर-प्रदेश पुलिस में चयन हुआ था। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गोरखपुर में ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के बाद वह घर आया था। परमात्मा प्रतिदिन सुबह मार्निंग वाक पर जाता था। रविवार की भोर में करीब 4.30 बजे घर से निकला। सुबह 6.20 बजे एक व्यक्ति ने रेलवे गेट मैन को सूचना दी कि एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी है। देखने से ऐसा लगा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।

गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक व जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को जानकारी देकर शव की शिनाख्त में जुट गई। कुछ समय बाद पुलिस ने युवक की शिनाख्त परमात्मा पुत्र बाबूलाल मौर्या के रूप में की।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें