मेरठ : एक परिवार ने किया धर्म परिवर्तन ,ये रही बड़ी वजह , पुलिस सतर्क।
*मेरठ: एक परिवार ने किया धर्म परिवर्तन, ये रही बड़ी वजह, पुलिस-प्रशासन सतर्क*
➡मेरठ जिले में सरधना के कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति के परिवार ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इसकी जानकारी पर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं किसी भी तरह के तनाव को देखते हुए पुलिस भी सचेत हो गई है।
सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी अनुसूचित जाति के बिजेंद्र के परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया है। बिजेंद्र का कहना है कि उसकी बेटी अक्सर बीमार रहती थी। काफी उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। एक दिन वह बेटी को लेकर चर्च पहुंचा और फादर से संपर्क किया। इसके बाद बेटी को आराम मिलने लगा और वह ठीक हो गई। उस घटना के बाद उसका ईसाई धर्म के प्रति लगाव बढ़ता गया और उसने परिवार समेत ईसाई धर्म अपना लिया।मेरठ: एक परिवार ने किया धर्म परिवर्तन, ये रही बड़ी वजह, पुलिस-प्रशासन सतर्क*

Comments
Post a Comment