युवक की दि‍नदहाड़े गोली मारकर हत्या, चौकी प्रभारी समेत चार पर हत्‍या का मुकदमा दर्ज


कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के नेदुला बाईपास पर करीब डेढ़ माह पहले बच्चों के विवाद में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के नेदुला बाईपास पर करीब डेढ़ माह पहले बच्चों के विवाद में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और आसपास के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। एसपी ब्रजेश सिंह ने लापरवाही में बनकसिया चौकी के प्रभारी को निलंबित कर दिया। इसके इतर चौकी प्रभारी समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चौकी प्रभारी हत्‍यारिपितों से मिले हुए हैं।

चलती मोटरसाइकिल पर मारी गोली

कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के ऊनखास निवासी 30 वर्षीय लवकुश यादव सोमवार की सुबह खलीलाबाद के बंजरिया में गेहूं पिसवाने के लिए आए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेदुला चौराहे पर पहुंचे थे कि इसी दौरान एक मोटरसाइकिल से तीन युवक बगल में चलने लगे। इसमें से एक युवक ने मोटरसाइकिल से तमंचे से गोली चला दी। घटना में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क पर शव रखकर जाम लगाया

आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने शव को गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख दिया। शव रखकर जाम लगाने के साथ ही बसों और ट्रकों में तोड़फोड़ की। इससे हाईवे पर करीब दो घंटे तक आवागम ठप रहा। मृतक के पिता सूर्यलाल की तहरीर पर प्रेमप्रकाश सिंह पुत्र राजबली सिंह, आकाश उर्फ दिव्यांशु सिंह पुत्र सुबाष सिंह, शैलेंद्र सिंह पुत्र रामउजागिर सिंह, पूर्व में कलेक्ट्रेट व वर्तमान में मेंहदावल के बनकसिया चौकी के प्रभारी चंदन कुमार पर हत्या और आपराधिक षडयंत्र का मुकदमा कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दर्ज किया है। एसपी ने कहाकि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। हाईवे पर आवागमन बहाल हो गया है।

चौकी प्रभारी की भूमिका पर उठाए सवाल

पीड़ित पक्ष सूर्यलाल का आरोप है कि डेढ़ माह पहले बच्चों के विवाद में बेटे लवकुश व नाती की चाकू मार दी गई थी। उस समय कलेक्ट्रेट के चौकी प्रभारी रहे चंदन कुमार ने इस मामले की अनदेखी की थी। चौकी प्रभारी ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। यदि उसी समय पुलिस गंभीर हो गई होती तो लवकुश की हत्या नहीं होती। इसी लापरवाही पर वर्तमान में बनकसिया के चौकी प्रभारी पर केस दर्ज किया गया और इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पिपराईच - हाटा मार्ग पर बड़ा हादसा पिता - पुत्र गम्भीर रूप से घायल

ब्रेकिंग गोरखपुर - नंदानगर रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लड़कों को मारी गोली हालात गम्भीर

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियो को दी कई सौगातें